पिता ऋषि कपूर की मौत पर क्यों नहीं रोए रणबीर कपूर, कहा- जब पता चला ये उनकी आखिरी रात है तब…

रणबीर कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि अपने पिता की मौत पर वो नहीं रोए थे. एक्टर ने कहा कि वो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में असमर्थ थे.

Ranbir Kapoor on Rishi Kapoor Death: रणबीर कपूर ने पिछले साल सुपरहिट मूवी एनिमल दी थी. अब वो अपनी आने वाली फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में है. उनके पर्सनल लाइफ की बात करें पहली बार एक्टर ने अपने पिता ऋषि कपूर की मौत को लेकर बात की है. ऋषि कपूर ने साल 2020 में इस दुनिया क अलविदा कहा था. एक्टर की मौत कैंसर की वजह से हुई थी. रणबीर ने बताया कि उनके पिता की मौत से एक दिन पहले उन्हें पैनिक अटैक आया था.

रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर के निधन पर बात की

ऋषि कपूर बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में से एक माने जाते थे. कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ऋषि ने 30 अप्रैल 2020 को आखिरी सांस ली थी. अपने पिता की मौत को लेकर पॉडकास्ट ‘पीपल बाय डब्ल्यूटीएफ’ पर निखिल कामथ संग बात करते हुए उन्होंने कहा कि, मैंने रोना बहुत जल्दी बंद कर दिया था. जब मेरे पिता का निधन हुआ तो मैं रोया नहीं था. उन्होंने कहा कि जब उनके पिता की आखिरी रात थी, तो मुझे पैनिक अटैक आया था.

Also Read- 17 साल पहले रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साबित हुई थी डिजास्टर, रणबीर कपूर बोले- ‘खुशी है कि यह अच्छा प्रदर्शन…’

Also Read- दो एक्ट्रेस को डेट करने पर ये क्या बोल गए रणबीर कपूर, कहा- मुझे धोखेबाज और कैसानोवा का लेबल…

Also Read- Jr NTR के साथ डिनर पर रणबीर कपूर-ऋतिक रोशन आए नजर, आलिया भट्ट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- क्या चल रहा

रणबीर कपूर बोले- एक दिन मेरे पिता आए और रोने लगे…

रणबीर कपूर आगे बताते हैं, “मुझे नहीं पता कि मैं कैसे अपनी फीलिंग जाहिर करूं. यह बर्दाश्त से बाहर था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने शोक मनाया है, लॉस को समझा है.” एनिमल एक्टर ने कहा, जब उनके पिता का इलाज चल रहा था तो एक दिन वो आए और मेरे पास रोने लगे. मेरे सामने वो कभी कमजोर नहीं पड़े. ये मेरे लिए काफी अजीब था और मुझे उस समय समझ नहीं आया कि उन्हें पकड़ना चाहिए था या गले लगाना चाहिए. उस समय मुझे दूरी का एहसास हुआ, जो हमारे बीच थी. मुझे गिल्ट होता है कि मेरे पास हमारे बीच की दूरी खत्म करने और उन्हें गले लगाने की हिम्मत नहीं थी.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >