थाइलैंड में छुट्टियां मना कर वापस लौटे रणबीर कपूर, पापा की गोद में नजर आई बेबी राहा, फैंस बोले- वह एक प्रोटेक्टिव…

थाईलैंड में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट बेटी राहा और रिश्तेदारों के साथ छुट्टियां मनाकर वापस मुंबई लौट आए. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखे.

रणबीर कपूर थाईलैंड में परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर वापस मुंबई लौट गए. एयरपोर्ट से बाहर निकलते रणबीर कैमरे में कैद हो गए. रणबीर अपनी बेटी राहा को गोद में लिए नजर आए. विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक्टर ग्रे स्वेटशर्ट, ब्लैक पैंट, ब्लैक हैट में काफी स्मार्ट दिख रहे हैं. जबकि राहा ने ग्रीन-एंड-व्हाइट कलर के कपड़े पहने थे. आलिया भट्ट ने व्हाइट टॉप और ब्लैक पैंट पहना था और इसमें काफी कूल नजर आई. रणबीर पूरे प्रोटेक्टिव पिता की तरह वीडियो में नजर आए. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, राहा बहुत क्यूट है. एक यूजर ने लिखा, रणबीर एक प्रोटेक्टिव फादर है. एक यूजर ने लिखा, राहा कितनी जल्दी बड़ी हो रही. बता दें कि रणबीर और आलिया के साथ नीतू कपूर, सोनी राजदान भी नये साल का जश्न मनाने साथ में गए थे. आलिया ने सेलिब्रेशन की तसवीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था.

यह भी पढ़ें- Ramayana में डबल रोल निभाएंगे रणबीर कपूर ? बॉलीवुड का ये दिग्गज एक्टर देगा जटायु को आवाज, लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें- VIDEO: पैपराजी को रणबीर-आलिया की बेटी राहा ने कहा Bye, दिए फ्लाइंग किस, फैंस बोले- यार ये कितनी क्यूट है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >