Ramayana में भगवान हनुमान का किरदार निभाने पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Ramayana: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने ‘जाट’ से बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की. अब एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. सबसे ज्यादा चर्चा ‘रामायण’ और ‘बॉर्डर 2’ को लेकर है. ‘रामायण’ में सनी भगवान हनुमान का रोल निभा रहे हैं.

Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने जाट से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई और इसने अच्छी कमाई की. अब एक्टर के पास कई ऐसे प्रोजेक्ट्स है, जिसे लेकर फैंस उत्सुक है. सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म रामायण और बॉर्डर 2 की हो रही है. बॉर्डर 2 की शूटिंग चल रही है और इसमें उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी हैं. जबकि रामायण में सनी भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने भगवान हनुमान का रोल प्ले करने पर रिएक्ट किया है.

सनी देओल ने भगवान हनुमान का किरदार निभाने पर रिएक्ट किया

सनी देओल ने जूम संग एक इंटरव्यू में कहा, बेशक, मैं रोल निभा रहा हूं और काफी उत्सुक हूं और मजा आएगा. मैं जल्द ही शूटिंग शुरू करूंगा. जब फिल्म के कास्ट को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है ये बहुत अच्छा और खूबसूरत होने वाला है. मैं जाकर देखने वाला हूं कि उन्होंने क्या किया है. इस तरह के रोल को निभाने पर उन्हें कैसा लग रहा, इसे लेकर उन्होंने कहा, घबराहट और डर हमेशा बना रहता है, लेकिन यही इसकी खूबसूरती है. क्योंकि तब आपको गहराई से सोचना पड़ता है और यह पता लगाना पड़ता है कि आप इस किरदार को कैसे निभाएंगे. आपको कुछ बहुत खास करने का मौका मिल रहा है.

रामायण के बारे में जानें

नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता का रोल निभा रही है. जबकि रावण का किरदार साउथ एक्टर यश निभा रहे हैं. इसके अलावा सनी देओल- भगवान हनुमान, रवि दुबे- लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं. जबकि कैकेयी की भूमिका में लारा दत्ता दिखेंगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल प्रीत सिंह- शूर्पणखा के किरदार में दिखेंगी और काजल अग्रवाल रानी मंदोदरी का रोल प्ले करेंगी.

यह भी पढ़ें–  Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025: ओपनिंग डे का सिंहासन छावा के नाम, सितारे जमीन पर और जाट रह गई हांफती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >