Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में इन दो पॉपुलर टीवी एक्टर्स की एंट्री, फिल्म में निभाते दिखेंगे अहम भूमिका

Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण की शूटिंग पूरी हो गई है. इसके साथ फिल्म में दो टीवी एक्टर्स की एंट्री भी हुई है, जो नितेश तिवारी की निर्देशित फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.

Ramayana: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग पूरी हो गई है. इसके साथ ही फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है. जिसे फिल्म में माता कौशल्या का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने साझा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म में कौन सा एक्टर किस किरदार को निभा रहा है. और साथ ही उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से दो पॉपुलर एक्टर्स की फिल्म में एंट्री की भी खबर दी है.

रामायण की स्टार कास्ट

रामायण में भगवान राम की माता कौशल्या का किरदार निभाने वाली इंदिरा ने जॉइन फिल्म्स के एक यूट्यूब चैनल के साथ इंटरव्यू में बताया फिल्म में दो टीवी एक्टर्स भी नजर आएंगे, जो फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी मां सीता, और सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में रवि दुबे भी नजर आएंगे, जो ‘जमाई राजा’, ‘सास बिना ससुराल’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं.

रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे

इंदिरा ने कहा, “मैं रामायण नाम की एक फिल्म कर रही हूं, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है. इस फिल्म में रणबीर, भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं और मैं उनकी मां कौशल्या का किरदार निभा रही हूं. इस फिल्म में रवि दुबे भी हैं. वह लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं.”

अरुण गोविल दशरत के रोल में हैं

इंदिरा ने आगे यह भी बताया कि फिल्म में रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम की भूमिका निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल दशरथ का किरदार निभाएंगे. उन्होंने कहा, “वह वास्तव में दशरथ की तरह दिखते हैं, ठीक वैसे ही जैसे वह उस समय राम की तरह दिखते थे.” बता दें कि फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है.

Also Read: Panchayat Season 4: फुलेरा गांव में फिर होगी प्रधान और सजीव जी की बैठकी, ‘पंचायत सीजन 4’ की शूटिंग शुरू, देखें तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >