Ramayana में अपने किरदार पर पहली बार बोले रणबीर कपूर, भगवान राम के रूप में आए नजर

Ramayana: फिल्म ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में दिखाया गया पहला ग्लिम्प्स वायरल हो गया है. रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही.

Ramayana:साल 2026 की सबसे बड़ी और जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है. 2 अप्रैल को भारत में फिल्म से रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक का फर्स्ट लुक रिलीज होने वाला है. उससे पहले मेकर्स ने लॉस एंजेलिस में एक खास इवेंट के दौरान इसकी झलक दिखाकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया. इस इवेंट में रणबीर के साथ डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी मौजूद थे. 

भगवान राम के किरदार पर रणबीर कपूर ने कही दिल छू लेने वाली बात

इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार को लेकर अपनी सोच भी जाहिर की. उन्होंने कहा “भगवान राम बहुत समय से लोगों को सही रास्ता दिखाते आए हैं. वे हमें सिखाते हैं कि मुश्किल वक्त में भी अच्छा इंसान कैसे बना जाए. वह दया, हिम्मत, सच और माफ करने की सीख देते हैं. इसलिए उन्हें ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ यानी आदर्श इंसान कहा जाता है.”

सोशल मीडिया पर वायरल हुई झलक

लॉस एंजेलिस इवेंट से सामने आई ‘रामायण’ की पहली झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स के मुताबिक, इस फर्स्ट ग्लिम्प्स का रनटाइम करीब 2 मिनट 38 सेकंड है. वहीं, एक यूजर ने लिखा कि सिर्फ 2 सेकंड के लिए रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखकर ही थिएटर में जबरदस्त रिएक्शन मिला.

स्टार कास्ट ने बढ़ाई उम्मीदें

फिल्म ‘रामायण’ की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है. रणबीर कपूर के अलावा इसमें साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, कुणाल कपूर, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन और अरुण गोविल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो इसे भारत की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है. फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Toxic: यश संग ‘टॉक्सिक’ में चमकेंगी कियारा, कहा- ‘नादिया’ जैसा किरदार पहले कभी नहीं मिला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >