Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण से कटा बॉबी देओल का पत्ता? निभाने वाले थे ये अहम किरदार

Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' में बॉबी देओल कुंभकर्ण का रोल निभा रहे हैं? अब ताजा आई रिपोर्ट्स में खुलासा हो गया है. जानिए रणबीर कपूर-सई पल्लवी स्टारर फिल्म की असली कास्ट और अफवाहों का सच.

Ramayana: बॉलीवुड में इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की जबरदस्त चर्चा है. रणबीर कपूर, सई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म 2026 में दिवाली पर रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का फर्स्ट ग्लिंप्स वीडियो सामने आया था, जिसने दर्शकों में उत्साह भर दिया. वीडियो के बाद फिल्म की कास्ट को लेकर एक और बड़ी चर्चा शुरू हो गई कि क्या बॉबी देओल फिल्म ‘रामायण’ में कुंभकर्ण की भूमिका निभा रहे हैं? अब इसपर एक बड़ी अपडेट सामने आई है.

रामायण में नहीं होंगे बॉबी देओल?

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बॉबी देओल, फिल्म में रावण (जिसे यश निभा रहे हैं) के भाई कुंभकर्ण का किरदार निभाते नजर आएंगे. लेकिन अब एक ताजा रिपोर्ट में इस बात का खंडन किया गया है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने स्पष्ट किया है कि “यह खबरें पूरी तरह से अफवाह हैं. बॉबी देओल का नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़ा ही नहीं है. लोग कास्टिंग को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, लेकिन सच यह है कि इस किरदार के लिए उनकी कोई कन्फर्म एंट्री नहीं हुई है.”

‘रामायण’ की अब तक की फाइनल कास्ट

  • राम – रणबीर कपूर
  • सीता – सई पल्लवी
  • रावण – यश
  • हनुमान – सनी देओल
  • लक्ष्मण – रवि दुबे

बजट और रिलीज डेट

बता दें कि फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है. पहला भाग 2026 दिवाली और दूसरा भाग 2027 दिवाली पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 835 करोड़ रुपये के मेगा बजट पर तैयार किया जा रहा है.

स्टार कास्ट फीस

नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर को दोनों भाग के लिए 75-75 करोड़ मिल रहे हैं. वहीं, साई पल्लवी को 12 करोड़ रुपये और यश को दोनों भाग के लिए 50-50 करोड़ फीस मिल रही है.

यह भी पढ़े: Ramayana Star Cast Fees: रणबीर कपूर या यश, कौन बना हाईएस्ट पेड एक्टर, साई पल्लवी के जेब में आए बस इतने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >