Ramayana: पहले राजा दशरथ बनने पहुंचे थे ये एक्टर, फिर मेकर्स ने थमा दिया विश्वामित्र का रोल, सामने आई वजह

'रामायण' दिवाली 2026 पर रिलीज होगी. विश्वामित्र का रोल निभा रहे अभिनेता अजिंक्य देव ने खुलासा किया कि उन्होंने शुरुआत में राजा दशरथ के रोल के लिए ऑडिशन दिया था. हालांकि बाद में यह किरदार अरुण गोविल को मिला और मेकर्स ने उन्हें विश्वामित्र का रोल ऑफर किया.

नितेश तिवारी की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. मोस्ट अवेटेड फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होगी. इसमें रामायण के किरदार में रणबीर कपूर नजर आएंगे. यश रावण बने हैं और साई पल्लवी ने माता सीता का रोल निभाया है. वहीं राजा दशरथ का किरदार अरुण गोविल निभा रहे हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि अभिनेता अजिंक्य देव ने पहले दशरथ के रोल के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें आखिरकार विश्वामित्र का किरदार मिला.

Ajinkya Deo Auditioned For Role Of King Dashrath: अजिंक्य देव ने राजा दशरथ के रोल के लिए दिया था ऑडिशन

मिड-डे से बातचीत में अजिंक्य देव ने बताया, "शुरुआत में मैंने 'रामायण' के लिए ऑडिशन दिया था और उस वक्त मुझे राजा दशरथ के रोल के लिए टेस्ट किया गया था. ये करीब तीन साल पहले की बात है, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ी, अरुण गोविल जी इस किरदार से जुड़ गए. मेरे हिसाब से उनसे बेहतर दशरथ कोई नहीं हो सकता था. इसके बाद मेकर्स ने मुझे विश्वामित्र का रोल ऑफर किया, जिसे मैंने बिना देर किए स्वीकार कर लिया, क्योंकि मुझे पता था कि 'रामायण' में इस किरदार की कितनी अहमियत है."

Ajinkya Deo On Vishwamitra Role: अजिंक्य देव को ऐसे मिला विश्वामित्र का रोल

उन्होंने आगे कहा, "इसके बाद मेरे कई लुक टेस्ट हुए और हर बार चीजें बेहतर होती गईं. मेकर्स भी मेरे लुक से काफी खुश थे. इतना बड़ा और प्रभावशाली किरदार मिलना मेरे लिए बेहद खास अनुभव था. जैसा कि 'प्रथम संकल्प' ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी कहा गया था, इस फिल्म के मुख्य किरदारों का चुनाव खुद भगवान की इच्छा से हुआ है."

Ajinkya Deo Happy Playing Role Of Vishwamitra: विश्वामित्र का किरदार निभाकर खुश हैं अजिंक्य देव

एक्टर ने आगे बताया, "सच कहूं तो ये रोल मेरे पास अपने आप आया. मैं तो किसी और किरदार के लिए ऑडिशन दे रहा था, लेकिन आखिर में मुझे विश्वामित्र का रोल मिला. अब लगता है कि यही किरदार मेरी पर्सनैलिटी के हिसाब से सबसे ज्यादा फिट बैठता था और मेरे लिए यही सही चुनाव था."

VFX वाले सीन्स करने पर क्या बोले अजिंक्य देव

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शूटिंग शुरू होने से पहले उन्होंने कई वर्कशॉप्स अटेंड की थीं. VFX वाले सीन्स की शूटिंग को याद करते हुए उन्होंने कहा, "शुरुआत में इस तरह की शूटिंग की आदत डालना आसान नहीं था. कई जगह तय मार्कर्स लगे होते थे और बिल्कुल उसी जगह रुकना पड़ता था, क्योंकि बाद में पूरी विजुअल दुनिया VFX के जरिए तैयार की जानी थी. इसलिए शुरुआत में थोड़ा मुश्किल जरूर लगा, लेकिन धीरे-धीरे सब समझ आने लगा."

ये भी पढ़ें: मॉडर्न साड़ी, सैलून स्टाइल बाल.... रामायण में लारा दत्ता का कैकेयी लुक देख भड़के नेटिजन्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >