Ramayana: गदर 2 के बाद रामायण में अहम भूमिका निभाएंगे सनी देओल, बोले- फिल्म विश्वास दिलाएगी कि…

Ramayana: रणबीर कपूर के बाद अब सनी देओल ने भी कंफर्म कर दिया है कि वह नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित रामायण का हिस्सा हैं. हालांकि वह हनुमान बन रहे हैं या नहीं इसपर सस्पेंस बना हुआ है.

Ramayana: नितेश तिवारी की रामायण बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. जहां रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे और साई पल्लवी सीता की भूमिका में नजर आएंगी. कुछ महीने पहले फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें स्टार्स को उनके किरदार में देखा गया था. अब सनी देओल ने कंफर्म कर दिया कि वो भी रामायण का हिस्सा हैं. हालांकि वह हनुमान का रोल निभाएंगे या नहीं इसपर सस्पेंस बना हुआ है.

सनी देओल ने रामायण को लेकर क्या कहा

सनी देओल ने स्क्रीन संग इंटरव्यू में कंफर्म किया कि वह नितेश तिवारी की रामायण का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा, “रामायण एक लंबा प्रोजेक्ट है, क्योंकि मेकर्स इसे उसी तरह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे अवतार और प्लैनेट ऑफ द एप्स जैसी फिल्में बनाई गई थीं. उन मूवीज के तकनीशियन भी इसका हिस्सा हैं. राइटर्स और डायरेक्टर्स काफी क्लियर हैं कि फिल्म कैसे बनेगी और कैरेक्टर्स क्या एक्टिंग करेंगे.

कब रिलीज होगी रामायण

उन्होंने कंफर्म किया कि फिल्म देखने में प्रभावशाली होगी. एक्टर ने कहा, ”आपको स्पेशल एनिमेशन से लेकर कई हाई ओक्टेन सीन्स देखने को मिलेंगे, जो आपको विश्वास दिलाएगी कि यह घटनाएं रियल में घटित हुई हैं. सच कहूं तो मुझे पूरा यकीन है कि यह बहुत अच्छा होगा और हर कोई इसे पसंद करेगा.” नमित मल्होत्रा की ओर से निर्मित और नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित, यह फिल्म दो भागों में रिलीज होने के लिए तैयार है. जहां पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज के लिए निर्धारित है, वहीं दूसरा भाग 2027 में रिलीज किया जाएगा.

Also Read- Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, फैंस बोले- हॉरर कॉमेडी ब्लॉकबस्टर…

Also Read- Pushpa 2 Box Office Day 5: अल्लू अर्जुन की फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास, 5 दिनों में किया रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >