Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण: भाग 1’ में मंथरा की भूमिका निभाएंगी शीबा चड्ढा, बोलीं- पैमाने ने मुझे चौंका दिया

Ramayana: रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर ‘रामायण: भाग 1’ में शीबा चड्ढा मंथरा की भूमिका निभा रही हैं. अभिनेत्री ने फिल्म के पैमाने और अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की.

Ramayana: 2026 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक, रामायण: भाग 1, दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साईं पल्लवी देवी सीता की भूमिका निभा रही हैं. भव्य स्टारकास्ट से सजी इस पौराणिक गाथा में अब अभिनेत्री शीबा चड्ढा भी शामिल हो गई हैं, जो मंथरा का किरदार निभा रही हैं. अब उन्होंने फिल्म में काम करने को लेकर बात की.

शीबा चड्ढा का ‘रामायण’ को लेकर अनुभव

मिड-डे से बातचीत में शीबा ने बताया, “हर जगह हर कोई मुझसे रामायण के बारे में पूछ रहा है. जब मैं इसकी शूटिंग कर रही थी, तो मुझे नहीं पता था कि यह प्रोजेक्ट इतना महत्वाकांक्षी है! मेरा रोल छोटा है, लेकिन फिल्म में काम करना मजेदार रहा. मैंने ज्यादातर लारा दत्ता के साथ काम किया है.”

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस प्रोजेक्ट का पैमाना उन्हें हैरान कर गया और भले ही उनकी भूमिका बड़ी न हो, लेकिन यह अनुभव उनके लिए बेहद खास और यादगार बन गया.

फिल्म का भव्य पैमाना

निर्माता नमित मल्होत्रा ने हाल ही में बताया कि “रामायण: भाग 1” का निर्माण पूरी तरह से उनकी टीम ने खुद फंड किया है. उनका कहना है, “छह-सात साल पहले, जब हमने इसे शुरू किया था, तो लोगों को लगा था कि मैं पागल हूं. कोई भी भारतीय फिल्म इतने बड़े बजट तक नहीं पहुंची थी.”

दर्शकों की उत्सुकता

4 जुलाई को फिल्म की पहली झलक सामने आई थी, जिसे दुनिया भर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. रणबीर कपूर और साईं पल्लवी के अलावा फिल्म में लारा दत्ता, रवीना टंडन और कई अन्य सितारे भी शामिल हैं.

यह भी पढ़े: Param Sundari Box Office Records: परम सुंदरी ने बनाया एक और रिकॉर्ड, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म को पछाड़ा बनी 5वीं सबसे कमाऊ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >