जान्हवी कपूर संग काम नहीं करना चाहते राम गोपाल वर्मा, बोले- मुझे श्रीदेवी पसंद थीं, उनकी बेटी नहीं पसंद है

निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर को लेकर कहा कि उनका कोई इरादा उनके साथ काम करने का नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें जान्हवी में अभी भी श्रीदेवी नहीं दिखती.

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने बयानों को लेकर विवाद में फंस जाते हैं. हाल ही में उन्होंने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की तारीफ की थी. साथ ही फिल्म में एक्टर की दमदार अभिनय की भी सराहना की. अब एक्टर अपने एक बयाने को लेकर चर्चा में आ गए है, जो उन्होंने श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर के लिए कहा है. राम गोपाल वर्मा ने कहा कि उनका जान्हवी के साथ काम करने का कोई मन नहीं है.

राम गोपाल वर्मा बोले- मुझे जान्हवी के साथ काम नहीं करना

दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा कि, “मुझे जान्हवी में अभी तक श्रीदेवी नहीं दिखती.” राम गोपाल ने कहा, “श्रीदेवी की प्रशंसा उनके अभिनय और प्रतिभा के कारण बढ़ी. चाहे उन्होंने पदहरेल्ला वायासु हो या वसंत कोकिला में काम किया, उनकी एक्टिंग दमदार थी. उनकी एक्टिंग देखकर मैं भूल गया था कि मैं एक डायरेक्टर हूं और मैं उन्हें एक ऑडियंस के रूप में देखने लगा था. उनसे जब जान्हवी के साथ कोलैबोरेशन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि, मुझे मां पसंद थी, उनकी बेटी नहीं.

राम गोपाल वर्मा ने कही ये बात

राम गोपाल वर्मा ने अपने बयान को क्लियर करते हुए कहा कि उन्होंने ये कमेंट किसी दुर्भावना के बिना की. मेरे पूरे करियर में ऐसे कई एक्टर्स और बड़े सितारे रहे हैं, जिनके साथ मेरा कोई कनेक्शन नहीं रहा. इस वजह से हैं मुझे जान्हवी के साथ कोई फिल्म करने का इरादा नहीं है.”

जान्हवी कपूर इस फिल्म में आएंगे नजर

जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म परम सुंदरी में दिखेगी. कुछ समय पहले ही मेकर्स ने पोस्टर जारी किया था. फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सिद्धार्थ और जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “नॉर्थ का स्वैग, साउथ की ग्रेस- दो दुनियाएं टकराती हैं और चिंगारी उड़ती हैं.

यह भी पढ़ें- Sridevi B’day: जब श्रीदेवी की मौत के बाद रामगोपाल वर्मा ने बताया था- ‘बोनी की मां ने सरेआम एक्ट्रेस को मारा था पेट में घूंसा’

यह भी पढ़ें- Param Sundari: नार्थ मुंडे सिद्धार्थ संग इश्क लड़ाएंगी साउथ की ‘परम सुंदरी’ जाह्नवी कपूर, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >