Rakhi Sawant पति आदिल खान से ले रही तलाक, मीडिया से बातचीत में एक्ट्रेस ने UP सरकार से कर डाली ये डिमांड

राखी सावंत अपने पति आदिल खान दुर्रानी से अब तलाक ले रही है. पहले राखी ये कह रही थी कि वो आदिल को किसी डिवोर्स नहीं देगी. हालांकि अब एक्ट्रेस अपनी ही बात से मुकर गई. अब एक्ट्रेस ने कहा, मेरा डिवोर्स होने वाला है. हम अभी आजाद हो चुके हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत अपनी किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है. कुछ महीनों से राखी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई है. आदिल खान दुर्रानी से पहले शादी और उसके बाद शादी को लेकर ड्रामा क्वीन ने कई खुलासे किए. राखी ने बताया कि आदिल उसे मारता-पीटता है और साथ ही अन्य चौंकाने वाली कई बातें बताई थी. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो वो आदिल से तलाक ले रही है.

पति आदिल खान से तलाक ले रही राखी सावंत

राखी सावंत अपने पति आदिल खान दुर्रानी से अब तलाक ले रही है. पहले राखी ये कह रही थी कि वो आदिल को किसी डिवोर्स नहीं देगी. हालांकि अब एक्ट्रेस अपनी ही बात से मुकर गई. पैपराजी से बातचीत में एक्ट्रेस ने अपनी खुशी का राज बताते हुए कहा, ‘मेरी खुशी का राज? मेरा डिवोर्स होने वाला है. हम अभी आजाद हो चुके हैं. हम अब आजाद होना चाहते है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा कि हम आज़ाद हो जाना चाहते हैं और अब उसे जिसके साथ शादी करना है कर लेने दो.

एक्ट्रेस ने UP सरकार से कर डाली ये डिमांड

राखी सावंत ने मीडिया से बातचीत में अपने अपकमिंग वेब सीरीज के बारे में बताया. राखी ने कहा, वो एक सीरीज की शूटिंग के लिए लखनऊ जाएगी. इस दौरान एक्ट्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार से उन्हें और उनकी टीम को सब्सिडी, साथ ही सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया. ये वेब सीरीज रियल लाइफ लेजेड पर आधारित है. इसकी शूटिंग लखनऊ जेल के अंदर भी की जाएगी.

Also Read: झगड़ा भूल राखी सावंत की पक्की सहेली बनी शर्लिन चोपड़ा, बोलीं- इनका राजकुमार दुनिया का महंगा ठग…
लॉक अप 2 में राखी?

जूम की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 16 और बिग बॉस मराठी 4 में नजर आने के बाद राखी ने कथित तौर पर बातचीत के बाद शो साइन कर लिया है. बताया जा रहा है कि लॉक अप की ओपनिंग कंटेंडर राखी सावंत होगी. हालांकि अभी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन अगर अफवाहें सही हैं तो निश्चित रूप से कंगना के शो के दूसरे सीजन में राखी को देखना मजेदार होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >