रणवीर सिंह नहीं, धुरंधर में सबसे पहले इस एक्टर की हुई थी कास्टिंग, खुद किया बड़ा खुलासा

Dhurandhar: राकेश बेदी ने खुलासा किया है कि रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना या अर्जुन रामपाल से बहुत पहले, उन्हें धुरंधर फ्रैंचाइजी में कास्ट किया गया था. राकेश के अनुसार, निर्देशक आदित्य धर ने पूरी स्क्रिप्ट तैयार होने से कई साल पहले ही उनकी कास्टिंग फाइनल कर ली थी.

Dhurandhar: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने धुरंधर फ्रैंचाइजी में अपनी एक्टिंग के बदौलत खूब सुर्खियां बटोरी. उनके कैरेक्टर को काफी ज्यादा पसंद किया गया. अब उन्होंने आदित्य धर की फिल्म में काम करने पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही खुलासा किया कि फिल्म निर्माता ने उन्हें स्क्रिप्ट तैयार होने से कई साल पहले ही इस प्रोजेक्ट के लिए चुन लिया था.

धुरंधर फ्रैंचाइजी के लिए सबसे पहले राकेश बेदी को किया गया था कास्ट

राकेश बेदी ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि धुरंधर के लिए सबसे पहले साइन किए जाने वाले पहले अभिनेता वही थे. कास्टिंग प्रोसेस को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे लगता है और आदित्य धर ने भी कहा है कि धुरंधर में कास्ट होने वाला मैं पहला आदमी था. उन्होंने मुझे 3-4 साल पहले उरी बनाते समय कास्ट किया था. उस समय उनके पास स्क्रिप्ट नहीं थी, लेकिन उनके पास एक विचार था और उसी विचार के आधार पर उन्होंने मुझे उस फिल्म में एक भूमिका के लिए चुना था.”

आदित्य धर को धन्यवाद कहते हैं राकेश वेदी

अभिनेता ने आगे कहा कि आदित्य धर का भरोसा बहुत मायने रखता है, क्योंकि फिल्म निर्माता ने उन्हें वर्षों के उनके काम के आधार पर ही चुना था. राकेश ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपने किरदारों को यादगार बनाने पर फोकस किया है. राकेश ने कहा, “मेरे लिए यह बहुत बड़ी तारीफ की बात है कि आदित्य धर ने मेरे बारे में ऐसा सोचाय उन्होंने मुझे इस भूमिका के लिए इसलिए चुना, क्योंकि उन्होंने मेरा पूरा काम देखा था. आज लोग मुझे जमील जमाली या मेरे शो श्रीमान श्रीमती के किरदार के नाम से जानते हैं.”

राकेश ने निभाया था ये रोल

धुरंधर फ्रैंचाइजी में राकेश ने पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाया था. उनका एक डायलॉग, “मेरा बच्चा है तू,” काफी वायरल हुआ. दो पार्टों में बनी इस जासूसी थ्रिलर में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं. यह फ्रैंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही.

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: तीसरी बार शो में भाग लेने पर ऋत्विक धनजानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- घर जैसा लगता है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >