सनी देओल और राजकुमार संतोषी फिर आए साथ, ‘गदर 2’ के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे तारा सिंह, लेटेस्ट अपडेट

राजकुमार संतोषी बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर है. इन दिनों राजकुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ को लेकर खबरों में बने हुए है. इस बीच वो अगली फिल्म को लेकर चर्चा में है, जिसमें सनी देओल भी है.

Rajkumar Santoshi Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों गदर 2 को लेकर चर्चा में है. तारा सिंह बनकर दर्शकों को सनी फिर से एंटरटेन करने वाले है. फिल्म 15 अगस्त के आस-पास रिलीज होगी. इस बीच अब सुनने में आ रहा है कि एक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) के साथ फिर से काम करने जा रहे है. दोनों की जोड़ी ने साथ में घायल, घातक और दामिनी जैसी फिल्में की है.

राजकुमार संतोषी की फिल्म में होंगे सनी देओल

राजकुमार संतोषी बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर है. इन दिनों राजकुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ को लेकर खबरों में बने हुए है. ईटाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘जिसने लाहौर नहीं देखा’ को लेकर बात की. इस फिल्म में सनी देओल काम कर रहे है. राजकुमार ने इंटरव्यू में कहा, मैं असगर वजाहत के साथ बातचीत कर रहा था, वह एक बहुत ही सम्मानित लेखक और नाटककार हैं. मैं उनके नाटक ‘जिस लाहौर नहीं देख्या वो जमेया ही नहीं’ पर आधारित एक फिल्म कर रहा हूं.

राजकुमार संतोषी की नयी फिल्म

राजकुमार संतोषी की फिल्म गांधी गोडसे: एक युद्ध को लेकर चर्चा में है. रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार, असगर वजाहत से बात कर रहे थे और उनके नाटक पर ‘जिसने लाहौर नहीं देखा’ बना रहे है. इसके चर्चा के दौरान असगर जी ने मुझे एक दूसरा नाटक ‘गोडसे@गांधी.कॉम’ के बारे में बताया. मैंने ये नाटक पढ़कर इसपर काम करने का फैसला कर लिया.

Also Read: Gadar 2: सनी देओल का तारा सिंह वाला लुक आया सामने, आर्मी के जवानों के साथ दिखे, फैंस बोले- हिंदुस्तान…
सनी देओल की गदर 2 कब आएगी? 

गौरतलब है कि सनी देओल 22 साल बाद अनिल शर्मा के गदर 2 से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है. फिल्म में सकीना यानी अमीषा पटेल भी है. रिपोर्ट की मानें तो जी स्टूडियो ने निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता सनी देओल के परामर्श से गदर की रिलीज की तारीख तय कर दी है. सूत्र ने बताया, ‘गदर 11 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. दिलचस्प बात यह है कि इसी मौके पर संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल भी रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >