राजकुमार संतोषी ने ‘गांधी वर्सेज गोडसे’ फिल्म के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शकों को सच से कोई…

फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी की फिल्म गांधी गोडसे – एक युद्ध बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद अब राजकुमार संताषी ने फिल्म फ्लॉप होने पर चुप्पी तोड़ी है.

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म गांधी वर्सेज गोडसे का ट्रेलर आउट हुआ था, तब कहा जा रहा था कि ये फिल्म द कश्मीर फाइल्स की तरह कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जब ये फिल्म रिलीज हुई, तो दर्शकों ने इसे कुछ खास पसंद नहीं किया. अब राजकुमार संतोषी ने फिल्म के फ्लॉप होने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि पठान के साथ फिल्म रिलीज करना ‘एक गलती’ थी.

गांधी वर्सेज गोडसे को लेकर राजकुमार संतोषी ने तोड़ी चुप्पी

आजतक के साथ एक इंटरव्यू में राजकुमार संतोषी ने कहा कि गांधी वर्सेज गोडसे काफी उम्मीदें थी. मुझे लगा था कि ये फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी और समाज में कोई बदलाव भी लाएगी. हालांकि अब सोचता हूं तो लगता है कि इसकी रिलीज की टाइमिंग ही गलत है, क्योंकि उसी वक्त पठान भी रिलीज हुई. उन्होंने कहा कि फिल्म की पब्लिसिटी पर भी थोड़ा ज्यादा फोकस करना चाहिए था. जिसका मलाल मुझे हमेशा रहेगा.

पठान के रिलीज करना थी बड़ी गलती

राजकुमार संतोषी आगे कहते हैं कि गांधी वर्सेज गोडसे के समय में पठान की धूम मची हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान चार साल बाद वापसी करने जा रहे थे, जिसकी वजह से हमारी मेहनत कहां गायब हो गई पता भी नहीं चला. लोगों से लेकर क्रिटिक्स तक सभी पठान की कमाई, खर्चा और स्टोरी में इतने बिजी हो गए कि गांधी वर्सेज गोडसे पर किसी का ध्यान ही नहीं गया. 1947-48 के स्वतंत्रता के बाद के भारत में स्थापित गांधी गोडसे एक युद्ध में नाथूराम गोडसे और महात्मा गांधी के बीच विचारधाराओं के युद्ध को दर्शाया गया है. यह फिल्म 26 जनवरी, 2023 को रिलीज हुई. इससे एक दिन पहले पठान रिलीज हुई थी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

Also Read: The Kerala Story Movie Review LIVE: फिल्म को लेकर फैंस धड़ाधड़ बुक कर रहें टिकट, जानिये ट्विटर रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >