Raid 2 vs The Bhootnii: अजय देवगन की 'रेड 2' ब्लॉकबस्टर तो 'द भूतनी' हुई फ्लॉप, 7वें दिन की कमाई ने खोली पोल

Raid 2 vs The Bhootnii: सिनेमाघरों में अजय देवगन की 'रेड 2' और संजय दत्त की 'द भूतनी' के बीच कड़ी टक्कर जारी है, जिसमें जल्द ही बॉक्स ऑफिस की रेस से हॉरर कॉमेडी 'द भूतनी' आउट हो जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं डे 7 कलेक्शन.

Raid 2 vs The Bhootnii: 1 मई को टिकट काउंटर पर दो नई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं, जो इस साल की मच अवेटेड फिल्मों से एक थी. पहली अजय देवगन की ‘रेड 2’ और दूसरी संजय दत्त की ‘द भूतनी’. इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला है, लेकिन कमाई के मामले में दोनों ही फिल्मों के बीच जमीन आसमान का फर्क है. एक तरफ जहां अजय देवगन की फिल्म 2025 की दूसरी ब्लॉकबस्टर बनने के करीब पहुंच रही है. तो वहीं, द भूतनी फ्लॉप के रेस में आगे बढ़ गई है. इसका पता दोनों ही फिल्मों के 7वें दिन की कमाई ने साफ कर दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर एक्शन-थ्रिलर ने इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी रिलीज के सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.95 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 89.7 करोड़ रुपये हो गया है और जल्द ही यह 100 करोड़ कमा लेगी. इसी के साथ यह ब्लॉकबस्टर बनने के करीब है. फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता की ओर से किया गया है.

‘द भूतनी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

संजय दत्त और मौनी रॉय की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने सातवें दिन 0.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके बाद इसकी कुल कमाई 4.5 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव की ओर से किया गया है. और इसी के साथ यह संजय दत्त के करियर और बॉक्स ऑफिस दोनों की बड़ी फ्लॉप बन गई है.

दोनों फिल्मों की ओपनिंग

रेड 2 ने ओपनिंग के दिन 19.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, फिल्म ‘द भूतनी’ ने पहले दिन 0.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. जबकि, दूसरे दिन 0.62 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 0.86 करोड़ रुपये कमाए थे. फिर चौथे दिन 1.2 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 0.57 करोड़ रुपये और 6वें दिन 0.4 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी.

यह भी पढ़े: Indian Idol विनर पवनदीप राजन की सर्जरी के बाद भी हालत नाजुक, हादसे से पहले यह थे आखिरी शब्द

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >