Raid 2 के डायरेक्टर ने पहली बार इलियाना डिक्रूज को फिल्म से रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उनकी शादी हो गई है और…

Raid 2: फिल्म रेड जब रिलीज हुई थी, तब उसमें इलियाना डिक्रूज ने मुख्य किरदार निभाया था. जबकि रेड 2 में इलियाना को रिप्लेस कर दिया गया. उनकी जगह फिल्म में वाणी कपूर ने ले लिया और वह अजय देवगन की पत्नी बनी. अब इलियाना को रिप्लेस करने पर निर्देशक राज कुमार गुप्ता ने रिएक्ट किया.

Raid 2: अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ ने रिलीज के 14 दिनों में 131.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है और ये 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी. यह ‘रेड’ फ्रेंचाइजी का दूसरा भाग है और इसके पहले पार्ट में इलियाना डिक्रूज नजर आई थी. इलियाना, अजय की पत्नी के रोल में दिखी थी. हालांकि दूसरे पार्ट में वाणी ने अजय की पत्नी का रोल प्ले किया था. अब इलियाना को रिप्लेस करने पर फिल्म के डायरेक्टर ने बात की है.

रेड 2 से इलियाना डिक्रूज को क्यों किया गया रिप्लेस?

रेड 2 में इलियाना डिक्रूज को वाणी कपूर से रिप्लेस करने पर निर्देशक राज कुमार गुप्ता ने जूम संग एक इंटरव्यू में बात की. उन्होंने कहा, पहली फिल्म में इलियाना थी, इसमें वाणी है और इसे लेकर कोई नेगेटिविटी नहीं है. बहुत सारी फिल्मों में इस तरह का सिचुएशन होता है. पहली भी चेंज हुआ है, इसमें भी हुआ है. सिचुएशन ऐसे हो जाते है कि एक किरदार अलग एक्टर्स निभाते हैं. इलियाना रेड की दुनिया का एक हिस्सा है और इससे इनकार नहीं किया जा सकता है.

राज कुमार गुप्ता बोले- इलियाना की शादी हो गई…

राज कुमार गुप्ता ने इलियाना डिक्रूज को लेकर कहा कि, उनकी शादी हो गई है और उनका एक परिवार हो गया है और बच्चा भी है. इलियाना अपनी प्राथमिकताएं थीं और वह अब भारत से बाहर चली गई. हमने साथ में अच्छा काम किया है और रेड की दुनिया का वह हमेशा हिस्सा रहेंगी.

रेड 2 का डे वाइज कलेक्शन

  • Raid 2 Day 1: 19.25 करोड़
  • Raid 2 Day 2: 12 करोड़
  • Raid 2 Day 3: 18 करोड़
  • Raid 2 Day 4: 22 करोड़
  • Raid 2 Day 5: 7.5 करोड़
  • Raid 2 Day 6: 7 करोड़
  • Raid 2 Day 7: 4.75 करोड़
  • Raid 2 Day 8: 5.25 करोड़
  • Raid 2 Day 9: 5 करोड़
  • Raid 2 Day 10: 8.25 करोड़
  • Raid 2 Day 11: 11.75 करोड़
  • Raid 2 Day 12: 5 करोड़
  • Raid 2 Day 13: 4.5 करोड़
  • Raid 2 Day 14: 1.34 करोड़

Raid 2 Total Collection- 131.44 करोड़

यह भी पढ़ें Jaat Collection: सनी देओल की जाट को अक्षय कुमार की केसरी 2 ने चटाई धूल, जानें बॉक्स ऑफिस का कौन बना किंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >