पूजा भट्ट और महेश भट्ट के लिपलॉक कॉन्ट्रोवर्सी पर राहुल भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने बचपन से देखा है यार…

महेश भट्ट और पूजा भट्ट की एक तसवीर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ था. फोटो को लेकर कई लोगों ने सवाल भी खड़ा किया था. अब उस फोटो को लेकर महेश के बेटे और पूजा के भाई ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट और उनकी बेटी पूजा भट्ट की एक फोटो साल 1990 में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. ये तसवीर एक मैगजीन कवर की थी, जिसमें महेश और पूजा एक-दूसरे को लिप किस करते दिखे थे. इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था और इसने काफी सुर्खियां बटोरी थी. फोटो ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था आज इतने सालों बाल इस विवाद को लेकर एक इंटरव्यू में रिएक्ट किया.

राहुल भट्ट ने महेश भट्ट- पूजा भट्ट के विवादित किस पर किया रिएक्ट

राहुल भट्ट ने हिंदी रश के साथ एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा कि ”कुछ फर्क नहीं पड़ता है. हमको मालूम है सच क्या है, हमने बचपन से देखा है यार. फिल्म परिवार के बच्चे या तो बहुत मेस्ड अप होते है, या बहुत मजबूत. लोग सोचते हैं हमें चिंता होती है, लेकिन ऐसा नहीं है.”

पूजा भट्ट ने क्या कहा था?

साल 2023 में पूजा भट्ट ने सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में इस विवादित किस को लेकर कहा, अगर लोग बाप और बेटी के रिश्ते को अलग नजरिये से देख सकते हैं तो वह कुछ भी कर सकते हैं. फिर हम बात करते हैं परिवार के व्लैयूज की. बहुत कमाल का मजाक है.

महेश भट्ट ने की हैं दो शादी

महेश भट्ट ने सबसे पहले किरण भट्ट से शादी से साल 1986 में शादी की थी, लेकिन बाद में उन्होंने तलाक ले लिया था. कपल के दो बच्चे हैं पूजा और राहुल भट्ट. बाद में महेश ने सोनी राजदान से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं- आलिया भट्ट और सोनी राजदान. आलिया बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से है और उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया हैं.

यहां पढ़ें- Jab We Met से बॉबी देओल को बाहर निकालने पर सालों बाद इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 5 साल तक मैंने…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >