द केरला स्टोरी 2: पहले दिन धीमी, दूसरे दिन तेज हुई रफ्तार, जानें टोटल कमाई

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2: फिल्म ने पहले दिन धीमी शुरुआत के बाद दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी. शनिवार को कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला. आइए आपको कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2: फिल्म निर्माता विपुल शाह की फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ अपने पहले भाग जैसा जादू दोहराने में अभी संघर्ष करती नजर आ रही है. पहले दिन फिल्म ने सिर्फ लाख में कमाई की. हालांकि दूसरे दिन की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आइए आपको नेट कलेक्शन बताते हैं.

दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर दिखी बढ़त

फिल्म ने पहले दिन महज 0.75 करोड़ नेट की कमाई की थी. ओपनिंग काफी धीमी रही और कई सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम नजर आई. दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में सुधार हुआ. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म ने 4.65 करोड़ नेट कमाए. दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई 5.40 करोड़ नेट तक पहुंच गई है. वहीं, शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी पहले दिन की तुलना में बेहतर रही. सुबह के शो में 6.45% दर्शक पहुंचे, दोपहर में 11.88% और शाम के शो में 11.42% सीटें भरी रही. रात के शो में सबसे ज्यादा 19.05% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. कुल मिलाकर शनिवार को औसतन 12.20% ऑक्यूपेंसी रही.

जानें फिल्म की कहानी

यह फिल्म दे केरला स्टोरी का सीक्वल है, जिसमें अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म की कहानी तीन युवा महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पहले प्यार का भरोसा दिलाया जाता है और फिर साजिश के तहत उनका धर्म बदलवाकर शादी कर ली जाती है. धीरे-धीरे सामने आता है कि इस पूरी योजना के पीछे एक भयानक इरादा छिपा है. फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, अल्का आमिन, अर्जन औजला, सुमित गहलावत और रामजी बाली सहित कई कलाकार अहम किरदारों में नजर आते है

फिल्म का बजट

मेकर्स की ओर से अब तक फिल्म के बजट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक द केरल स्टोरी 2 का बजट 28-30 करोड़ रुपये है. दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई 5.40 करोड़ रुपये तक पहुंची है. उम्मीद है कि रविवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होगी.

यह भी पढ़ेंराजपाल यादव ने गिनाए करोड़ों के प्रोजेक्ट्स, कहा- राजा था, राजा हूं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >