Raghu Ram ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बताया इस वजह से रियलिटी शो 'Roadies को कहा था अलविदा

रोडीज़ का पहला सीजन 2003 में शुरू हुआ था और अभी भी सबसे ज्यादा देखे जाने वाले एडवेंचर रियलिटी शो में से एक है. हालांकि रघु के शो छोड़ने के पीछे की वजह फैंस जानना चाहते थे. हालांकि रघु के शो छोड़ने के पीछे की वजह फैंस जानना चाहते थे.

एमटीवी रोडीज सीजन 19 (MTV Roadies season 19) इन दिनों चर्चा में है. शो में इस बार एक लीडर के रूप में रिया चक्रवर्ती दिखेंगी. शो के शुरू होने का फैंस काफी बेताबी से इंतजार कर रहे है. हालांकि फैंस आज भी शो में रघु राम को काफी मिस करते है. रघु ने साल 2009 में शो से किनारा कर लिया था. उनके चाहने वालों को इस बात से काफी झटका लगा था. अब इतने सालों बाद रघु ने शो छोड़ने के पीछे चौंकाने वाले खुलासे किए.

शो ‘रोडीज’ को क्यों छोड़ा रघु राम ने?

एमटीवी के शो ‘रोडीज’ को आज भी दर्शक रघु राम के शो से जानते है. रघु अलग अंदाज और स्टाइल में कंटेस्टेंट्स को जज करते थे. रोडीज़ का पहला सीजन 2003 में शुरू हुआ था और अभी भी सबसे ज्यादा देखे जाने वाले एडवेंचर रियलिटी शो में से एक है. हालांकि रघु के शो छोड़ने के पीछे की वजह फैंस जानना चाहते थे. अब इसपर रघु ने बात की और वजह भी बताई है. रघु राम ने अपनी आत्मकथा ‘रीयरव्यू: माय रोडीज जर्नी’ में रोडीज छोड़ने के असली कारण के बारे में बताया.

https://www.instagram.com/p/COHdNK3Ahtu/?hl=hi
रघु राम ने बताई वजह

रघु राम ने खुलासा किया कि एमटीवी एक्जीक्यूटिव आशीष के साथ उनके मतभेद हो गए थे. रघु को एक नया कॉन्ट्रैक्ट दिया गया जिसे उन्होंने ‘बंधुआ मजदूर’ बताया. नए कॉन्ट्रैक्ट ने उन्हें कहीं और काम करने की अनुमति नहीं दी. इस बारे में उन्होंने आशीष से बात कि, मैंने उनसे कहा कि मुझे केवल चैनल के एक कर्मचारी के रूप में पेमेंट मिलती थी औऱ रोडीज में आने की नहीं. मेरे पास बाहर की इक्विटी थी जिसे मैं मोनेटाइज करना चाहता था. इसके अलावा सिर्फ वीकेंड पर इसकी शूटिंग होनी थी. ये बातें आशीष ने नहीं मानी और जिसके बाद उन्होंने शो को छोड़ दिया.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 को इस एक्टर ने मारी लात, मुंह मांगी रकम मिलने के बाद भी ऑफर को किया रिजेक्ट
एमटीवी रोडीज सीजन 19 में रिया चक्रवर्ती

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती एमटीवी रोडीज सीजन 19 में नजर आएगी. गैंग लीडर रिया चक्रवर्ती ने साझा किया, मैं एमटीवी रोडीज कर्म या कांड का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं. एमटीवी के साथ काम करना घर वापसी जैसा लगता है. मैं सोनू सूद और अपने साथी गैंग लीडर्स के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं, क्योंकि मुझे इस रोमांचक यात्रा के दौरान अपने दृढ़ और निडर पक्ष का प्रदर्शन करने का मौका मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >