Video: राघव चड्ढा का रोमांटिक अंदाज, परिणीति चोपड़ा के लिए बनाया खास वीडियो, फैन्स बोले- पति हो तो ऐसा

Parineeti Chopra Video: परिणीति चोपड़ा की फिल्म हंसी तो फंसी से एक डायलॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह ‘कैसे हैं ये सेंसेशन?’ पर एक सांस में बोलती है. कई सेलेब्रिटीज ने इसपर रील्स बनाए हैं. अब परिणीति के पति राघव चड्ढा भी इस ट्रेंड में शामिल हो गए हैं और यह इससे ज्यादा प्यारा नहीं हो सकता. उन्होंने परी के साथ क्लिक की गई कई तस्वीरों को इकट्ठा करके यह रील बनाई है, जिसमें उनकी शादी, हनीमून ट्रिप, वेकेशन, करवा चौथ सेलिब्रेशन, विंबलडन आउटिंग शामिल है.

Parineeti Chopra Video: परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ का मशहूर रैपिड-फायर डायलॉग ‘कैसे हैं ये सेंसेशन?’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. यह एक ट्रेंड बन गया है. कई सेलेब्रिटीज ने इस चैलेंज में हिस्सा लिया है और अपने-अपने वर्जन शेयर किए हैं. अब परिणीति के पति राघव चड्ढा भी इसमें शामिल हो गए हैं. राघव ने परी की कुछ अनसीन फोटोज के साथ रील बनाई है. जिसमें दोनों के शादी से लेकर हनीमून, छुट्टियों, करवा चौथ और विंबलडन तक के फोटोज हैं. कैप्शन में राघव ने लिखा, “उनका डायलॉग वायरल हो गया… हर कोई उत्साहित है. मुझे FOMO हो गया था.” फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”वाह पत्नी के लिए इतना प्यार मजा आ रहा है, यह देखकर.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अब तक का बेस्ट है ये.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ऐसे हसबेंड जो अपनी पत्नी के लिए रील बनाते हैं… ये सोच ही इतना प्यारा है कि मैं क्या ही बताऊं.” परिणीति और राघव ने 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस होटल में शादी की. शादी में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और राजनेताओं के कई जाने-म��ने चेहरे, साथ ही करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए.

यह भी पढ़ें- Jaat के डायरेक्टर ने सनी देओल की फिल्म की धीमी ओपनिंग पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दुर्भाग्य से ह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >