Queen 2: कंगना रनौत स्टारर Queen 2 को लेकर विकास बहल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर मुझे सीक्वल से लोगों की…

Queen 2: कंगना रनौत की फिल्म क्वीन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. अब खबरें है कि क्वीन 2 आने वाली है. निर्देशक विकास बहल ने इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है.

Queen 2

Queen 2: कंगना रनौत की फिल्म क्वीन 2014 में आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. फिल्म की हर किसी ने तारीफ की थी और इसने कंगना के करियर को टॉप पर पहुंचा दिया था. अब क्वीन 2 को लेकर अपडेट आया है.

Queen 2

विकास बहल ने खुलासा किया कि क्वीन 2 जल्द ही आने वाली है. न्यूज 18 के साथ एक इंटरव्यू में विकास ने कहा, क्वीन की रिलीज को दस साल होने जा रहे हैं. मुझसे लोग क्वीन 2 के बारे में पूछते है और मुझे ऐसा लगता है जैसे यह फिल्म कल ही रिलीज हुई हो.

Queen 2

विकास बहल ने आगे कहा, मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमने वास्तव में अपनी कहानी लिखना समाप्त कर लिया है. सीक्वल बनना चाहिए.”

Queen 2

आगे उन्होंने कहा, क्वीन ने स्तर बहुत ऊंचा कर दिया है और ऐसे में उन्हें उम्मीदों का बोझ महसूस होता है. उन्हें विश्वास है कि सीक्वल से उन्हें बहुत लाभ होगा, लेकिन वह इसमें जल्दबाजी नहीं करना चाहते थे.

Queen 2

विकास बहल ने आगे कहा, एक औसत स्क्रिप्ट से समझौता नहीं करना चाहता था.

Queen 2

उन्होंने ये भी कहा, ”अगर मुझे सीक्वल से लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव महसूस नहीं होता, तो मैं इसे चार साल पहले ही सिर्फ पैसे के लिए बना चुका होता.”

Queen 2

क्वीन साल 2014 में आई थी, जिसमें कंगना रनौत लीड रोल में थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर 95 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. ये कंगना के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है.

Shaitan

विकास बहल की अपकमिंग फिल्म शैतान का ट्रेलर बीते दिन ही रिलीज किया गया है. इसमें अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका मुख्य रोल में है. फिल्म 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Queen 2

कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में है. फिल्म में कगंना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया है.

Also Read: Tejas OTT Release: कंगना रनौत की तेजस इस ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें टाइम और डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >