Pushpa 2 Trailer Review: फ्लॉवर नहीं वाइल्ड फायर है ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर, फैंस ने कहा- बवाल है ये…

Pushpa 2 Trailer Review: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

Pushpa 2 Trailer Review: अल्लू अर्जुन की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर आज 17 नवंबर, को फाइनली रिलीज हो गया है. इस धमाकेदार 2 मिनट 48 सेकेंड के ट्रेलर में भरपूर एक्शन, ड्रामा और जबरजस्त डायलॉग्स का शानदार तड़का देखने को मिल जाएगा, जिसे आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंदी, तमिल, मलयालम, बंगला, कन्नड़ और तेलुगू भाषा में देख सकते हैं. अब इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आइए बताते हैं उनका क्या कहना है.

फैंस का रिएक्शन जानने से पहले यहां देखें ट्रेलर-

Pushpa 2 Trailer

ट्रेलर पर फैंस का रिएक्शन

अल्लू अर्जुन की फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. एक ने लिखा, ‘बवाल है ये ट्रेलर’, दूसरे ने लिखा, ‘नेशनल नहीं इंटरनेशनल खिलाड़ी है पुष्पा’. तीसरे ने लिखा, ‘बॉक्स ऑफिस हिला डालेगा, झुकेगा नहीं साला.’

कब रिलीज होगी ‘पुष्पा 2: द रूल’?

‘पुष्पा 2: द रूल’ का निर्देशन सुकुमार ने किया है. वहीं, निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार ने किया है. जबकि, म्यूजिक टी सीरीज ने दिया है. अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की ‘पुष्पा 2: द रूल’ 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

कहां देखें पुष्पा: द राइज?

अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2: द रूल’ को देखने से पहले इसके पहले पार्ट ‘पुष्पा: द राइज’ को समझना जरूरी है. ऐसे में आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Also Read: Pushpa 2 Trailer Out: पुष्पा मतलब ट्रेंड, सामने आया अल्लू अर्जुन की फिल्म का धांसू ट्रेलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >