Pushpa 2 Teaser: होश उड़ा देगा ‘पुष्पा’ का ये खतरनाक अंदाज, साड़ी- माथे पर टीका लगाए दिखे अल्लू अर्जुन, टीजर हुआ रिलीज

Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2: द रूल का टीजर आज जारी कर दिया गया है. मेकर्स ने अल्लू के जन्मदिन पर फैंस को खास गिफ्ट दिया.

Pushpa 2 Teaser: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. अल्लू ने अबतक कई तरह के रोल किए और हर किरदार में वो छा गए. उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी है, लेकिन फिल्म पुष्पा के बाद उनकी पहचान हर घर में होने लगी. पुष्पा के बाद हिंदी बेल्ट में भी दर्शक अब उन्हें पहचानने लगे है और उनकी फैन फॉलोइंग में इजाफा हुआ है. आज उनके जन्मदिन पर पुष्पा 2: द रूल का टीजर जारी कर दिया गया है.


पुष्पा 2: द रूल का टीजर हुआ जारी
अल्लू अर्जनु के बर्थडे पर पुष्पा 2: द रूल के मेकर्स ने उनके चाहने वालों को तोहफा दिया है. पुष्पा 2 का टीजर जारी होते ही सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया. ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें अल्लू इंटेंस अंदाज में दिखे है. एक्टर का लुक आपको डरा देगा. उनका लुक काफी धांसू है. वो जिस अंदाज में चल रहे हैं, वो देखने लायक है. साड़ी, माथे पर चांद वाला टीका, गले में खूब सारा माला पहने वो डांस करते भी दिथे. हालांकि रश्मिका और फहद फासिल इसमें नजर नहीं आए है. फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.


आधी रात में अल्लू अर्जुन से मिलने पहंचे हजारों फैंस
वहीं, अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर रात में ही उनके हजारों फैंस एक्टर के हैदराबाद स्थित घर के बाहर जमा हो गए. अपने फैंस का प्यार देखकर अल्लू उनसे मिलने अपने घर से बाहर निकले. उनका एक वीडियो सामने आया है. जिसमें पुष्पा 2 स्टार अल्लू अपने चाहने वालों को अभिवादन करते दिखे. उन्होंने हाथ हिलाकर सबका शुक्रिया अदा किया. बता दें कि एक्टर को अबतक 1 राष्ट्रीय पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Pushpa 2: आंखों में काजल, माथे पर सिन्दूर लगाए दिखी श्रीवल्ली, रश्मिका मंदाना के बर्थडे पर फैंस को मिला तोहफा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >