Pushpa 2: पुष्पा 2 की ऐतिहासिक सफलता पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आज बॉलीवुड में कौन सा हीरो मजदूर…

Pushpa 2: पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. अब कंगना रनौत ने फिल्म की सफलता के पीछे की वजह बताई है.

Pushpa 2: पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. सुकुमार की ओर से निर्देशित फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये का है. अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर मूवी ने एक हफ्ते में ही फिल्म के बजट से ज्यादा की कमाई कर ली. फिल्म में अल्लू की तारीफ फैंस करते नहीं थक रहे. सोशल मीडिया पर भी राम गोपाल वर्मा, मोहन लाल जैसे स्टार्स ने फिल्म की सराहना की. अब कंगना रनौत ने भी मूवी की प्रशंसा की.

कंगना रनौत ने पुष्पा 2 की सक्सेस पर दी अपनी प्रतिक्रिया

आजतक से बात करते हुए कंगना रनौत ने पुष्पा 2 की सक्सेस पर अपनी बात रखी. एक्ट्रेस ने कहा, अब जैसा आप कहते हैं पुष्पा, इसके सफलता के पीछे क्या वजह है. देखिए पहले जितने भी हमारे फिल्म इंडस्ट्री में जो लोग आते थे, वह बाहर से आते थे. उन्होंने देखा होता था कि रिक्शा चलाना कैसे होता है. घर में माता कैसे काम करती है. मार्केट जब आप सब्जी लाने जाते हैं तब पसीन जो आता है, तो आपको क्या फील होता है. ये लोग एक बबल में जीने वाले लोग हैं. तभी मुझे उनसे बहुत प्रॉब्लम है कि उन्हें उस बबल से निकलना ही नहीं है. जिम, प्रोटीन शेक, इंजेक्शन. इन लोगों का रियलिटी से को कनेक्शन ही नहीं है.

कंगना रनौत बोलीं- आप कुछ तो रियलिटी चेक रखिए

कंगना रनौत ने ये भी कहा, अगर आप देखेंगे पुष्पा में, उसमें वह एक्टर एक मजदूर के लोग में दिखे हैं. आप सोच सकते हैं कि आज बॉलीवुड में कौन सा हीरो मजदूर का रोल निभाएगा. कोई मजदूर का रोल नहीं करना चाहता. इन सबको 6 पैक एब्स, एक हॉट बेब, बीच, बाइक, आइटम नंबर, बहुत है. जब आप किसी व्यक्तित्व के लिए इतने संवेदनशील होते हैं, तभी ऐसा किरदार आप प्ले कर सकते हैं. उन्होंने इस किरदार को कॉन्फिडेंटली से निभाया है. आप कुछ तो रियलिटी चेक रखिए.

Also Read- Allu Arjun: जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन ने पूरे मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी

Also Read- Allu Arjun: एक रात जेल में बिताने के बाद सुबह-सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन, ये खास 2 लोग पहुंचे रिसीव करने, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >