Pushpa 2 Collection Day 9: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से भी नहीं थमा पुष्पा 2 का 'वाइल्ड फायर', दूसरे फ्राइडे पहुंची 800 करोड़ के करीब

Pushpa 2 Collection Day 9: अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 ने घरेलू और वैश्विक स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार पर प्रदर्शन किया है. निर्देशक सुकुमार की फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Pushpa 2 Box Office Collection Day 9: निर्देशक सुकुमार की पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया है. अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अभिनीत फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए है. फिल्म ने अपने पहले वीक में ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए. भारत में फिल्म ने शुक्रवार को 36.25 करोड़ रुपये की कमाई की. अबतक टोटल कमाई कितनी हो गई है, यहां जान लीजिए.

जानिए पुष्पा 2 का कलेक्शन

  • पुष्पा 2 पहला दिन -174.85 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 दूसरा दिन- 93.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 तीसरा दिन- 119.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 चौथा दिन- 141.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 पांचवा दिन- 64.45 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 छठा दिन- 51.55 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 सातवां दिन- 43.35 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 आठवां दिन- 37.45 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 नौवां दिन- 36.35 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 ने अबतक 762.1 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया.

13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को किया गया था गिरफ्तार

13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था. दरअसल, 4 दिसंबर को फिल्म के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई. उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में इस मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया. आज सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है. एक्टर ने जेल से बाहर आने के कहा कि ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी. जो भी हुआ उसके लिए हमें खेद है. साथ ही एक्टर ने अपने फैंस और सपोर्ट करने वालों का शुकिया अदा किया और उन्हें चिंता नहीं करने के लिए भी कहा.

Also Read- Allu Arjun: जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन ने पूरे मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी

Also Read- Allu Arjun: एक रात जेल में बिताने के बाद सुबह-सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन, ये खास 2 लोग पहुंचे रिसीव करने, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >