Pushpa 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 का दम नहीं हुआ कम, 47 दिनों में कमा लिए इतने करोड़

Pushpa 2 Box Office Collection Day 47: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 दर्शकों को सातवें हफ्ते में भी एंटरटेन कर रही है. 47वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की, यहां देखिए.

Pushpa 2 Box Office Collection Day 47: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया था. फिल्म ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज की और कई सारी मूवीज के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया. सुकुमार की ओर से निर्देशित फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ये सातवें हफ्ते में आ चुकी है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार करके सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 47वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की, यहां जानिए.

पुष्पा 2 ने 47 दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को रिलीज हुए डेढ़ महीना हो चुका है और अब इसकी रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर कम हो गई है. सैकनिल्क के अनुसार, पुष्पा 2 ने 47वें दिन 65 लाख रुपये की कमाई की. अबतक टोटल कलेक्शन मूवी ने 1228.90 करोड़ रुपये का किया है.

यहां देखें पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन

  • पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला हफ्ता- 725.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा हफ्ता- 264.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा हफ्ता- 129.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा हफ्ता- 69.65 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवां हफ्ता- 25.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 37- 1.15 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 38- 2.00 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 39- 2.35 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 40- 1.00 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 41- 1.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 42- 1.00 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 43- 0.7 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 44- 0.95 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 45- 1.1 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 46- 1.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 47- 0.65 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 की कुल कमाई- 1228.90 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Box Office Report: पुष्पा 2 झुकने के लिए नहीं है तैयार, बॉक्स ऑफिस पर 40 दिनों में कमाए इतने करोड़

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office: 34वें दिन भी पुष्पा 2 की बादशाहत है जारी, बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाते हुए कमाए लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >