Pushpa 2 Box Office: 14वें दिन पुष्पा 2 की कमाई ने चौंकाया, किस दिन मूवी ने कितनी कमाई की, यहां देखें

Pushpa 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर लगभग हर दिन पुष्पा 2: द रूल नये बेंचमार्क सेट कर रही है. रिलीज के बाद से ही अल्लू अर्जुन की फिल्म ने अबतक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

Pushpa 2 Box Office: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2: द रूल रिलीज के बाद से ही देश और दुनियाभर में धमाल मचा रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. फिल्म ने दुनियाभर में पहले ही 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अब भारत में फिल्म 1000 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने से सिर्फ कुछ दूर है. 14वें दिन कितना क्लेक्शन हुआ, यहां जान लिजिए.

पुष्पा 2 ने अबतक कितनी कमाई कर ली

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल ने 14वें दिन डबल डिजिट में कमाई की. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो, 18 दिसंबर यानी बुधवार को मूवी ने 20.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो बेहद कम है. फिल्म की कमाई बुधवार कोकाफी घट गई. अबतक टोटल कमाई फिल्म ने 973.2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. यहां देखिए किस दिन मूवी ने कितनी कमाई की-

  • Pushpa 2 Collection Day 1- 174.90 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 2- 93.8 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 3- 119.25 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 4- 141.05 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 5- 64.1 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 6- 51.55 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 7- 43.35 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 8- 19.03 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 9- 36.4 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 10- 63.3 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 11- 76.6 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 12- 27.75 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 13- 24.25 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 14- 20.8 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 973.2 करोड़ रुपये

पुष्पा 3 को लेकर अपडेट

पुष्पा 3 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही है. फिल्म का नाम पुष्पा 3: द रैम्पेज होगा. अल्लू अर्जुन ने एक इंटरव्यू में फिल्म के सीक्वल के टैगलाइन को लेकर कहा था, अब रुकेगा नहीं साला. हालांकि मेकर्स की ओर से इसपर कंफर्मेशन आना बाकी है.

Also Read- Pushpa 2 Box Office Day 12: पुष्पा 2 की बादशाहत कायम, 12 दिन में ही कमा लिए इतने करोड़, यश की KGF चैप्टर 2 को पछाड़ा

Also Read- Allu Arjun: जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन ने पूरे मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >