Pushpa 2 Box Office Day 12: पुष्पा 2 की बादशाहत कायम, 12 दिन में ही कमा लिए इतने करोड़, यश की KGF चैप्टर 2 को पछाड़ा

Pushpa 2 Box Office Day 12: अल्लू अर्जुन अपनी लेटेस्ट फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में है. उनकी फिल्म पुष्पा 2 ने देश के साथ-साथ दुनियाभर में अपना दबदबा बनाया हुआ है. सुकुमार निर्देशित फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थे.

Pushpa 2 Box Office Day 12: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल दिखाया, जिसे सब देखते रह गए. फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए है और फिर भी ये कमाई के मामले में अभी तक कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. दुनियाभर में इसने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली और अब भारत में फिल्म ये आंकड़ा जल्द पार कर लेगी. फिल्म में अल्लू अर्जुन, पुष्पा राज की भूमिका दोहराते दिखे, जबकि रश्मिका मंदाना- श्रीवल्ली के रोल में और फहद फासिल- भंवर सिंह शेखावत के किरदार में नजर आए.

पुष्पा 2 ने एक ही हफ्ते में कमा लिए 700 करोड़

सुकुमार निर्देशित फिल्म पुष्पा 2 ने रिलीज के पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ का बिजनेस किया. दूसरे हफ्ते में मूवी ने अभी तक 929.85 करोड़ कमा लिए है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को फिल्म ने 27.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

पुष्पा 2 का कलेक्शन यहां देखें-

  • Pushpa 2 Collection Day 1- 174.90 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 2- 93.8 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 3- 119.25 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 4- 141.05 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 5- 64.1 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 6- 51.55 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 7- 43.35 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 8- 19.03 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 9- 36.4 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 10- 63.3 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 11- 76.6 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Collection Day 12- 27.75 करोड़ रुपये

Pushpa 2 Total Collection- 929.85 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 ने ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को छोड़ा पीछे

सैकनिल्क के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, पुष्पा 2 ने दुनियाभर में सिर्फ 11 दिनों में 1302.60 करोड़ रुपये कमा लिए. अल्लू अर्जुन की फिल्म ने साउथ स्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. केजीएफ चैप्टर ने 1215 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

Also Read- Allu Arjun: जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन ने पूरे मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी

Also Read- Allu Arjun: एक रात जेल में बिताने के बाद सुबह-सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन, ये खास 2 लोग पहुंचे रिसीव करने, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >