Pushpa 2 Box Office Day 11: रविवार को पुष्पा 2 पर हुई नोटों की छप्पड़फाड़ बारिश, दूसरे हफ्ते कमा डाले इतने करोड़, जानें कुल कमाई

Pushpa 2 Box Office Collection Day 11: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक्शन फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया है. दूसरे हफ्ते फिल्म ने भारत में जबरदस्त कमाई की. यहां जानें टोटल कलेक्शन.

Pushpa 2 Box Office Collection Day 11: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. सुकुमार निर्देशित फिल्म ने अब तक कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं और अब 1000 करोड़ के क्लब में जल्द ही एंट्री कर लेगी. फिल्म ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय फिल्म उद्योग के लिए नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए है और किस दिन कितनी कमाई हुई, यहां आपको बताते हैं.

पुष्पा 2: द रूल ने किस दिन कितनी कमाई की

सैकनिलक के अनुसार, पुष्पा 2: द रूल ने रविवार को 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. टोटल कलेक्शन यहां देख लीजिए-

  • पुष्पा 2 डे 1- 174.85 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 डे 2- 164.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 डे 3- 119.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 डे 4- 141.05 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 डे 5- 64.45 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 डे 6- 51.55 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 डे 7- 43.35 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 डे 8- 37.45 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 डे 9- 36.4 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 डे 10- 63.3 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 डे 11- 75 करोड़ रुपये

कुल कमाई पुष्पा 2 ने 900.5 करोड़ रुपये का कर लिया.

पुष्पा 2: द रूल का बजट करीब 400-500 करोड़ के करीब है. हालांकि सटीक आंकड़े नहीं बताए गए हैं. फिल्म ने फिल्म के बजट से ज्यादा की कमाई कर ली है. पुष्पा 2 फिल्म 2021 की फिल्म पुष्पा: द राइज का अगला पार्ट है. इसकी कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां से खत्म हुआ था. पुष्पा और एसपी भंवर सिंह के बीच एक जोरदार लड़ाई देखने को मिलेगी. इसमें अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, अनसूया भारद्वाज ने काम किया है. अब मेकर्स ने फिल्म पुष्पा 3: द रैम्पेज की घोषणा कर दी है.

Also Read- Allu Arjun: जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन ने पूरे मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी

Also Read- Allu Arjun: एक रात जेल में बिताने के बाद सुबह-सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन, ये खास 2 लोग पहुंचे रिसीव करने, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >