Pushpa 2 Box Office Day 10: शनिवार को अल्लू अर्जुन की फिल्म ने मचाया गदर, 10वें दिन की कमाई जान हो जाएंगे हैरान

Pushpa 2 Box Office Day 10: फिल्म 'पुष्पा: द राइज' साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. इसका दूसरा पार्ट रिलीज हो चुका है और मूवी ने तहलका मचा दिया है. 10वें दिन कितनी कमाई हुई, यहां जान लीजिए.

Pushpa 2 Box Office Day 10: फिल्म पुष्पा 2: द रूल इस साल यानी 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. सुकुमार निर्देशित फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगपति बाबू ने मुख्य भूमिका निभाया है. दूसरी तरफ फिल्म ने दुनिया भर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. पुष्पा 2 ने ये आंकड़ा सिर्फ 6 दिनों में ही पार कर लिया, जबकि बाहुबली ने ये आंकड़ा को पार करने में 10-11 दिन लिए थे. दसवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

फिल्म पुष्पा 2: द रूल का कलेक्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने शनिवार यानी रिलीज के दसवें दिन 62.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यहां देखें फिल्म ने किस दिन कितनी कमाई की-

  • पुष्पा 2 का डे 1 का कलेक्शन -174.85 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का डे 2 का कलेक्शन – 93.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का डे 3 का कलेक्शन – 119.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का डे 4 का कलेक्शन – 141.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का डे 5 का कलेक्शन – 64.45 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का डे 6 का कलेक्शन – 51.55 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का डे 7 का कलेक्शन – 43.35 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का डे 8 का कलेक्शन – 37.45 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का डे 9 का कलेक्शन- 36.35 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 का डे 10 का कलेक्शन- 62.3 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन- 824.5 करोड़ रुपये

अल्लू अर्जुन से मिलने पहुंचे थे ये स्टार्स

14 दिसंबर की सुबह अल्लू अर्जुन के जेल से वापस आने के बाद से उनके घर हैदराबाद के जुबली हिल्स में कई सेलेब्स पहुंचे. विजय देवरकोंडा, आनंद देवरकोंडा, नागा चैतन्य, राणा दग्गुबाती, पुष्पा 2: द रूल के निर्देशक सुकुमार, चिरंजीवी की पत्नी और राम चरण की मां सुरेखा उनसे मिलने उनके घर गए थे.

पुष्पा 2 के ओटीटी रिलीज के बारे में जानें ये बात

फिल्म पुष्पा 2 के डिजिटल अधिकार नेटफ्लिक्स ना हासिल कर लिया है. इसकी जानकारी नेटफ्लिक्स ने इस साल की शुरुआत में दी थी. Sacnilk के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने फिल्म के राइट्स 275 करोड़ रुपये में खरीद है.

Also Read- Allu Arjun: जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन ने पूरे मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी

Also Read- Allu Arjun: एक रात जेल में बिताने के बाद सुबह-सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन, ये खास 2 लोग पहुंचे रिसीव करने, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >