Maine Pyar Kiya को इस एक्टर ने किया था मना, फिर इस तरह सलमान खान के हाथ लगी ये मूवी, जानें पूरा किस्सा

बंगाली एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी ने इस बात का खुलासा हाल ही में एक इंटरव्यू में किया था. प्रोसेनजीत ने बताया कि सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया पेशकश की गई थी. लेकिन कुछ वजहों से वो इसका हिस्सा नहीं बन सकें.

Maine Pyar Kiya: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म मैंने प्यार किया बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था. सूरज बड़जात्या की इस फिल्म से सलमान एक सुपरस्टार बन गए थे. इस मूवी ने उनके करियर में टार्निंग प्वाइंट लाया था. लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए पहली पसन्द सलमान नहीं बंगाली एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी थे. हालांकि प्रोसेनजीत के अलावा एक और एक्टर के पास ये मूवी गई थी.

प्रोसेनजीत चटर्जी थे ‘मैंने प्यार किया’ का हिस्सा

बंगाली एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी ने इस बात का खुलासा हाल ही में एक इंटरव्यू में किया था. प्रोसेनजीत ने बताया कि सूरज बड़जात्या की मैंने प्यार किया की पेशकश की गई थी. उन्होंने कहा, ‘मैंने प्यार किया’ का हिस्सा नहीं बन सके क्योंकि उनकी बांग्ला फिल्म ‘अमर संगी’ के हिट होने के बाद डेट्स ब्लॉक कर दी गई थीं. साथ ही कहा कि अभी भी वो सूरज और भाग्यश्री के संपर्क में हैं.

फराज खान को मिली थी ये फिल्म!

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो मैंने प्यार किया में प्रोसेनजीत के बाद फ़राज खान को फिल्म में लिया गया था. जी हां, लेकिन फराज ये मूवी नहीं कर पाए. रिपोर्ट्स की मानें तो फ़राज को सूरज बड़जात्या ने 50-55 शॉर्टलिस्ट लोगों में से चुना था. उनके कपड़े, डॉयलाग औऱ सीन सारे तैयार थे, लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले वो बीमार पड़ गए थे. जिसके बाद फराज को सलमान खान से रिप्लेस कर दिया गया था.

आज आएगा फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर

फिलहाल सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर लाइमलाइट में है. फिल्म का ट्रेलर आज आएगा. ये फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं. फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं. ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रिलीज होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >