Viral Video: दुर्गा पूजा पंडाल से 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा का एथनिक लुक सोशल मीडिया पर वायरल, मिली ‘संसकारों की मिसाल’ वाली तारीफ

Viral Video: दुर्गा पूजा पंडाल में प्रियंका चोपड़ा का संस्कारी अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया. फैंस ने उनकी सादगी और पारंपरिक लुक की खूब तारीफ की.

Viral Video: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं. हाल ही में वह 30 सितंबर की शाम नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आईं, जिसे मुखर्जी परिवार हर साल आयोजित करता है. प्रियंका की झलक ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया.

दरअसल, निक जोनस से शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो चुकीं प्रियंका जब पंडाल पहुंचीं तो उन्होंने नीले रंग का ट्रेडिशनल सूट पहना हुआ था. खास बात यह रही कि जैसे ही वह मां दुर्गा के सामने पहुंचीं, उन्होंने तुरंत सिर पर दुपट्टा ओढ़ लिया. पंडित जी से आशीर्वाद लिया, माथे पर टीका लगवाया और बड़ी विनम्रता से सभी से मुलाकात की.

फैंस का रिएक्शन

प्रियंका को देखकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है. जब उन्हें प्रसाद मिला, तो उन्होंने आंचल फैलाकर ग्रहण किया, जिस पर भी लोगों ने उनकी सादगी और संस्कारों की सराहना की. हालांकि, उनके आउटफिट को लेकर कुछ ने मजाक भी उड़ाया. एक यूजर ने लिखा, “काश मैं लड़का होता तो आपसे शादी करता.” वहीं किसी ने कहा, “कितना बेकार सूट है यार.” तो किसी ने उन्हें “बिलकुल नॉर्मल लग रही हैं” कहकर कमेंट किया.

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार-अरशद वारसी का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक साथ 5 सुपरहिट्स के लाइफटाइम को छोड़ा पीछा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >