Mannara Birthday: मन्नारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा और Nick Jonas, फोटो लेने के लिए पैपराजी हुए क्रेजी

Priyanka Chopra: मुंबई में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास मन्नारा चोपड़ा के बर्थडे पार्टी में पहुंची. इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट लॉन्ग स्कर्ट और डीप नेक व्हाइट टॉप पहना था

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ इस समय मुंबई में है. हाल ही में देसी गर्ल ने होली का जश्न अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया था. इसकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए. वीडियो में ढोल की थाप पर एक्ट्रेस जमकर नाचती दिखी थीं. वहीं, शुक्रवार रात प्रियंका अपनी कजिन बहन मन्नारा चोपड़ा के जन्मदिन पार्टी में नजर आई. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बहन को केक खिलाया और जमकर तसवीरें भी क्लिक करवाया. मन्नारा रेड आउटफिट में काफी स्टनिंग दिखी.


मन्नारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा
मुंबई में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास मन्नारा चोपड़ा के बर्थडे पार्टी में पहुंची. इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट लॉन्ग स्कर्ट और डीप नेक व्हाइट टॉप पहना था. इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था, जिसमें वो बेहत खूबसूरत दिखी. जबकि निक ने व्हाइट शर्ट और येलो पैंट पहना था. जैसे ही वो कार से बाहर निकले, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. वीडियो में चारों तरफ कैमरे ही नजर आ रहे हैं, जो कपल की तसवीर लेने के लिए बेताब दिखे. मन्नारा भीड़ के बीच अपनी बहन को रिसीव लेने के लिए बाहर आई.


बेटी और पति संग अयोध्या गई थी प्रियंका चोपड़ा
इस वीडियो पर यूजर्स तेजी से कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मन्नारा अपनी प्यारी मिमी दीदी के साथ. एक यूजर ने लिखा, मन्नारा अपनी बहन के साथ. वहीं, प्रियंका चोपड़ा की होली पार्टी में मन्नारा नजर आई थी. बता दें कि देसी गर्ल हाल ही में अयोध्या गई थी, जहां वो अपने पति और बेटी के साथ नजर आई. एक्ट्रेस ने इस दौरान येलो साड़ी पहना था और मालती बेहद क्यूट अंदाज में अयोध्या बोलते हुए दिखी. वीडियो काफी वायरल हुआ था.

Priyanka Chopra ने ब्लैक साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा, देखें दिलकश तसवीरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >