प्रियंका चोपड़ा का परफेक्ट फैमिली मोमेंट, मालती और निक संग दिखी खास तस्वीरें

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर मार्च महीने की खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं. काम के बीच परिवार को समय देने का उनका अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने फैमिली मोमेंट्स को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपनी बेटी मालती और पति निक जोनास के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया ‘रैंडम मार्च’ नाम से फोटो डंप

रविवार को प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर ‘फोटो डंप’ शेयर करते हुए मार्च महीने की कई यादगार झलकियां फैंस के साथ साझा कीं. इन तस्वीरों में कभी वह अपनी बेटी मालती के साथ खेलती दिखीं, तो कभी दोस्तों और परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताती नजर आईं.

परिवार संग बिताए खास पल

तस्वीरों में एक खास मोमेंट वह भी है, जहां निक जोनस अपनी बेटी मालती को गोद में लेकर कार ड्राइव करते दिख रहे हैं. वहीं कुछ तस्वीरों में प्रियंका अपने दोस्तों और पति के साथ मस्ती करती नजर आती हैं. इन सभी तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में “रैंडम मार्च” लिखकर पूरे महीने की झलक एक पोस्ट में समेट दी.

प्रोफेशनल लाइफ भी रही व्यस्त

अगर काम की बात करें तो मार्च का महीना प्रियंका के लिए काफी व्यस्त रहा. वह अलग-अलग इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के सिलसिले में कई देशों की यात्रा करती रहीं. इस दौरान भी उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को बराबर महत्व दिया और परिवार के साथ वक्त निकालती रहीं.

अमृतसर ट्रिप भी रही चर्चा में

इससे पहले प्रियंका ने अपनी अमृतसर यात्रा की झलक भी शेयर की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फ्लाइट रूट की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, “एक अलग एडवेंचर की ओर चलो.” इस पोस्ट के बाद फैंस उनकी इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित नजर आए.

प्रियंका चोपड़ा का यह अंदाज एक बार फिर दिखाता है कि वह अपने करियर के साथ-साथ परिवार को भी बराबर अहमियत देती हैं, और यही बात उनके फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आती है.

रणवीर सिंह-संजय दत्त ने पार्टी में लगाई आग, ‘आरी आरी’ गाने पर दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >