मिथुन चक्रवर्ती के गाने पर जमकर झूमी प्रियंका चोपड़ा, बाथरोब में देसी गर्ल ने दिखाए कमाल के डांस मूव्स

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो मिथुन चक्रवर्ती संग जमकर डांस करती दिख रही है. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में मुंबई आई थी, जहां उन्होंने अपने हेयर प्रोडक्ट को लॉन्च किया. कुछ दिन पहले ही देसी गर्ल वापस अपने घर लॉस एंजिल्स लौटी है. घर लौटते ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती मैरी के साथ तसवीर पोस्ट किया था. अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी फ्रेंड के साथ जमकर नाचती दिख रही है.

प्रियंका चोपड़ा का वायरल वीडियो

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर्सनैलिटी रूही दोसानी के साथ मिथुन चक्रवर्ती के गाने ये रात में जो मजा है पर जमकर डांस करती दिख रही है. ये वीडियो रूही ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में पहले दोनों बाहर जाने का प्लान बनाती है और फिर उसे कैंसिल कर देती है. फिर उसके बाद दोनों घर पर रहकर मस्ती करती है.

बाथरोब में दिखी प्रियंका

वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और रूही दोसानी व्हाइट बाथरोब में दिख रही है. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, प्रियंका आप बेस्ट है. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये वीडियो बेस्ट है. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो अगली बार ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और सीरीज ‘सिटाडेल’ जैसी अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं में नजर आएंगी. इसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी हैं. उनके पास फरहान अख्तर की मूवी जी ले जरा भी है, जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ हैं.

Also Read: प्रियंका चोपड़ा इस वजह से लौटी हैं भारत, फिल्मों से नहीं इस खास चीज से है कनेक्शन
कुछ समय पहले एक्ट्रेस आई थी भारत

प्रियंका पिछले हफ्ते तीन साल में पहली बार भारत आई थीं. इस दौरान वो उत्तर प्रदेश के कुछ ग्रामीण इलाकों में यूनिसेफ की गुडविल एंबेसेडर के रूप में गई थीं. राज्य में लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए यूनिसेफ और उसके सहयोगियों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखने के लिए प्रियंका ने सोमवार को लखनऊ का दौरा किया था. प्रियंका ने कई यूनिसेफ सेंटर्स का दौरा करते हुए अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >