'इंटरनेट सेंसेशन' प्रतिभा रांटा की इन फिल्मों और वेब सीरीज को आज ही करें Binge Watch में शामिल

Pratibha Ranta Movies And Web Series: हीरामंडी और लापता लेडीज में अपनी जबरदस्त एक्टिंग और खूबसूरती से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाली प्रतिभा रांटा की आज फिल्मों और वेब सीरीज की बात करेंगे.

Pratibha Ranta Movies And Web Series: साल 2024 में रिलीज हुई लापता लेडीज लापता लेडीज में अपनी सादगी और बेहतरीन ऐक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली प्रतिभा रांटा आज के समय में इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं. सोशल मीडिया पर जहां देखो बस उन्हीं के खुबसूरती के चर्चे हैं. ऐसे में अगर आप भी इनकी और भी फ़िल्में और वेब सीरीज की तलाश कर रहे हैं तो आपकी तलाश अब खत्म हुई. दरअसल, आज हम आपको प्रतिभा रांटा की फिल्मों और सीरीज की लिस्ट देंगे, जिन्हें देखकर आप दोबारा से इनके फैन हो जाएंगे.

हीरामंडी

संजय लीला भंसाली के निर्देशित वेब सीरीज हीरा मंडी साल 2024 की सबसे बेहतरीन सीरीज की लिस्ट में शुमार है. इस सीरीज में मुख्य भूमिकाओं में मनीषा कोइराला, शर्मिन सैगल, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख रिचा चड्ढा, प्रतिभा रणता और सोनाक्षी सिन्हा हैं. हीरा मंडी में प्रतिभा रांटा ने वहीदा बनी संजीदा शेख की बेटी शमा का किरदार निभाया था. शमा के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. उनकी इस वेब सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर जाकर एंजॉय कर सकते हैं.

लापता लेडीज

किरण राव की निर्देशित साल 2024 की रोमांटिक फिल्म ‘लापता लेडीज’ नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्मों में से एक है. इस सीरीज में जया का किरदार निभाने वाली प्रतिभा रांटा को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. फिल्म में मेकर्स ने जितनी सादगी से जया के किरदार को प्रस्तुत करना चाहा है, उतनी ही बेहतरीन तरीके से प्रतिभा खरी उतरी हैं. उनके इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं.

Also Read अपने सपने को पूरा करने के लिए परिवार और समाज की सोच के खिलाफ गई हूं… Laapataa Ladies फेम प्रतिभा रांटा ने शेयर किया अपना संघर्ष

आधा इश्क

आधा इश्क एक रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज है जो साल 2022 में आई थी. इस सीरीज में मुख्य भूमिका के रूप में गौरव अरोड़ा आमना शरीफ और प्रतिभा रांटा हैं, जिसकी कहानी एक मां बेटी की है, जो एक ही आदमी के प्यार में पड़ जाती हैं. इस सीरीज का लुत्फ आप जियो सिनेमा पर जाकर उठा सकते हैं.

कुर्बान हुआ

कुर्बान हुआ साल 2020 में आया एक टीवी शो है, जिसकी कहानी नील और चाहत की है जो एक दूसरे के परिवार को खत्म करने के बदले से एक दूसरे से शादी के बंधन में बांधते हैं. इस शो को देखने के लिए आप जी5 पर जा सकते हैं. शो में प्रतिभा रांटा एक बार फिर खूबसूरत अंदाज में नजर आई हैं.

Also Read Heeramandi के ताजदार क्या प्रतिभा रांट्टा को कर रहे हैं डेट, ताहा शाह बोले- काश बता पाता कि मैं प्यार में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >