Prabhas Spirit: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्पिरिट' एक बार फिर सुर्खियों में है. दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने के बाद अचानक खबरें उड़ने लगीं कि अब उनकी जगह कैटरीना कैफ की एंट्री हो गई है. इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी. लेकिन क्या सच में कैटरीना संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म का हिस्सा बन गई हैं? अब इस वायरल खबर की सच्चाई सामने आ गई है.
Katrina Kaif In Spirit: क्या सच में फिल्म का हिस्सा बनीं कैटरीना?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कैटरीना कैफ 'स्पिरिट' में नजर आएंगी. हालांकि, Hindustan Times में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडस्ट्री के एक सूत्र ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है.
सूत्र का कहना है कि 'स्पिरिट' में कैटरीना कैफ की एंट्री की खबर महज अफवाह है. इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अब तक फिल्म के मेकर्स ने भी उनकी कास्टिंग को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट शेयर नहीं किया है.
Katrina Kaif Comeback: आखिर क्यों उड़ीं 'स्पिरिट' में एंट्री की खबरें?
जैसे ही कैटरीना कैफ का नाम 'स्पिरिट' से जुड़ा, सोशल मीडिया पर फैंस एक्साइटेड हो गए. वजह भी खास थी. अगर ये खबर सच होती, तो कैटरीना करीब 20 साल बाद तेलुगु फिल्मों में वापसी करतीं. साथ ही बेटे विहान कौशल के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म भी होती.
यही वजह है कि देखते ही देखते यह खबर इंटरनेट पर वायरल हो गई. हालांकि, अब सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना के फिल्म में शामिल होने की खबर सिर्फ अफवाह है और मेकर्स ने भी इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.
Katrina Kaif Career: आखिरी बार कब दिखीं थीं स्क्रीन पर?
कैटरीना कैफ ने तेलुगु सिनेमा में साल 2004 में फिल्म 'मल्लीस्वरी' से डेब्यू किया था. इसके बाद वह 2005 में फिल्म 'अल्लारी पिडुगु' में नजर आई थीं.
वहीं, अगर हिंदी फिल्मों की बात करें तो कैटरीना आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति के साथ दिखाई दी थीं. इसके बाद उन्होंने फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लिया.
Katrina Kaif Personal Life: फैमिली लाइफ एंजॉय कर रहीं कैटरीना
कैटरीना कैफ ने अभिनेता विक्की कौशल से साल 2021 में राजस्थान में शादी की थी. दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी. इसके बाद 7 नवंबर 2025 को दोनों के घर बेटे विहान कौशल का जन्म हुआ. हाल ही में कैटरीना ने अपना जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. इन तस्वीरों में उन्होंने बेटे की छोटी-सी झलक भी दिखाई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया.
Spirit Movie Update: प्रभास की फिल्म पर तेजी से चल रहा है काम
'स्पिरिट' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं. फिल्म में पहली बार प्रभास और तृप्ति डिमरी की जोड़ी देखने को मिलेगी. मेकर्स ने शूटिंग पर तेजी से काम शुरू कर दिया है और वांगा के मुताबिक, अब तक फिल्म की करीब 40% शूटिंग पूरी हो चुकी है. 'स्पिरिट' 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- गोविंदा आमिर खान से भी बड़े परफेक्शनिस्ट हैं… शगुफ्ता अली का दावा, बताया क्यों 25 बार करते थे रिहर्सल
