Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 16: आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ सिनेमाघरों में अपने तीसरे हफ्ते का सफर तय कर रही है. रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी और अब भी इसकी कमाई पूरी तरह थमी नहीं है. नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल नजर आ रही है. 16वें दिन की कमाई आपको बताते हैं.
16वें दिन कमाई
Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 16वें दिन शानदार बढ़त दर्ज की. फिल्म ने 16वें दिन देशभर में 2,569 शोज के साथ 1.75 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. अब तक फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 44.95 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन 53.36 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 7.65 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 61.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
डे वाइज कलेक्शन रिपोर्ट (इंडिया नेट)
पहला हफ्ता: 29 करोड़ रुपये
दिन 8: 1.35 करोड़ रुपये
दिन 9: 2.75 करोड़ रुपये
दिन 10: 3.25 करोड़ रुपये
दिन 11: 1.25 करोड़ रुपये
दिन 12: 1.40 करोड़ रुपये
दिन 13: 1.20 करोड़ रुपये
दिन 14: 1.75 करोड़ रुपये
दिन 15: 1.25 करोड़ रुपये
दिन 16: 1.75 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन: 44.95 करोड़ रुपये
नई फिल्मों से मिल रही कड़ी टक्कर
फिल्म को पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी चुनौती नहीं मिली थी. लेकिन दूसरे हफ्ते में स्थिति बदल गई। 22 मई 2026 को रिलीज हुई ‘चांद मेरा दिल’ और हॉलीवुड फिल्म ‘स्टार वॉर्स: द मंडलोरियन एंड ग्रोगु’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिससे ‘पति पत्नी और वो दो’ के स्क्रीन काउंट पर असर पड़ा स्क्रीन कम होने के बावजूद फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी है और लगातार दर्शक जुटा रही है.
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की फैन लिस्ट में जुड़ा अमिताभ बच्चन का नाम, कहा- इस उम्र में हम गुल्ली-डंडा भी नहीं खेल पाते थे
