करोड़ों का गोवा में घर खरीद तगड़ी कमाई करेंगी ये एक्ट्रेस, एक रात का किराया 40 हजार रुपये, बताया पूरा बिजनेस प्लान

पारुल गुलाटी ने खुलासा किया कि एक्टिंग करियर में संघर्ष के दौरान उन्होंने निश हेयर से अपना पहला 1 करोड़ कमाया. इसके बाद उन्होंने गोवा में करोड़ों का लग्जरी विला खरीदा, जिसे अब वह किराए पर देकर कमाई करने की तैयारी कर रही हैं.

Parul Gulati Goa House: एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर पारुल गुलाटी इन दिनों अपने नए गोवा हाउस को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग में फैंस को अपने आलीशान घर ‘मालकिन हाउस’ का टूर कराया. सफेद दीवारों, मिनिमल डिजाइन, बड़े स्विमिंग पूल और खूबसूरत इंटीरियर से सजा यह घर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पारुल ने इस वीडियो में सिर्फ घर ही नहीं दिखाया, बल्कि अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया.

Parul Gulati On Identity Crisis: पारुल गुलाटी ने ऐसे कमाया पहला 1 करोड़ रुपये

पारुल गुलाटी ने कहा, “जब लोग निश हेयर से शॉपिंग कर रहे थे, तब मैं एक एक्टर के तौर पर पहचान के संकट से जूझ रही थी. मेरी पांच रिलीज आई थीं, लेकिन कुछ भी काम नहीं कर रहा था. मैं उस समय एक प्रोजेक्ट की शूटिंग भी कर रही थी, जो आज तक अटका हुआ है. इन सबके बीच मैंने अपना पहला 1 करोड़ रुपये कमाया.” उन्होंने बताया कि उस दौर में उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वह एक्ट्रेस के तौर पर सफल हैं या नहीं. हालांकि उनका बिजनेस लगातार बढ़ रहा था और लोगों का प्यार मिल रहा था.

Parul Gulati On Goa House Price And Rent Plan: गोवा हाउस को लेकर क्या बोलीं पारुल?

अपने गोवा हाउस के बारे में बात करते हुए पारुल ने कहा, “मुझे गोवा शहर के तौर पर इतना पसंद नहीं है. मुझे वहां रहना पसंद नहीं, लेकिन घूमना अच्छा लगता है. इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न एक घर खरीदूं, उसे किराए पर दूं और जब मन करे वहां जाकर रहूं.” उन्होंने बताया कि यह घर उन्होंने 2.7 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके अलावा उन्हें करीब 40 लाख रुपये टैक्स भी देना पड़ा. पारुल ने कहा, “मैंने इस घर की पूरी कीमत 10 इंस्टॉलमेंट में दी थी. हर इंस्टॉलमेंट लगभग 27 लाख रुपये की थी.” उन्होंने कहा, “मुझे आखिरकार 2025 में इस घर का पूरा पजेशन मिला.”

Parul Gulati Airbnb Plan: Airbnb और 40 हजार रुपये किराया प्लान

कुछ समय पहले पारुल ने कहा था कि वह अपने गोवा हाउस को Airbnb पर लिस्ट कर हर रात 40 हजार रुपये चार्ज करेंगी. अब उन्होंने इस बयान पर भी सफाई दी. पारुल ने कहा, “उस समय मुझे मार्केट की सही समझ नहीं थी. मैं काफी छोटी थी और मुझे नहीं पता था कि पीक सीजन में मिलने वाला किराया हर सीजन में नहीं मिल सकता. अभी मैंने तय नहीं किया है कि हर दिन कितना चार्ज करूंगी, लेकिन यह पूरी तरह मार्केट रेट के हिसाब से होगा.” उन्होंने आगे बताया कि अब उनकी प्रॉपर्टी को ब्लू काइट मैनेज करेगा और वही तय करेगा कि किराया कितना रखा जाए.

Minimal Design Of Malkin House: पारुल गुलाटी का घर

पारुल गुलाटी का यह घर बेहद मिनिमल और क्लासी डिजाइन में तैयार किया गया है. उन्होंने दुनिया भर की यात्राओं से जुटाए गए स्मृति चिन्ह और सजावटी सामान से घर को सजाया है. खास बात यह है कि पूरा घर सफेद रंग में रखा गया है, हालांकि पारुल को दीवारों पर उंगलियों के निशान पड़ने का डर भी रहता है. घर के वाशरूम में बड़े मिरर्स लगाए गए हैं, जो वैनिटी कैबिनेट की तरह भी काम करते हैं. वहीं एक सोने का कमरा पूरी तरह ब्लैक थीम पर है और दूसरा ब्राउन थीम पर. इसी वजह से पारुल उन्हें “ब्लैक रूम” और “ब्राउन रूम” कहती हैं.

यह भी पढ़ें– फर्श पर बैठकर मंजीरा बजाते दिखे ‘तारक मेहता’ के ये एक्टर, भक्ति में लीन हुए, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >