Paris Olympic 2024: बॉलीवुड सेलेब्स ने मनाया नीरज चोपड़ा की जीत का जश्न, खुशी से झूमीं मलाइका अरोड़ा

पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता. उनके जीतते ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स उन्हें बधाई देने लगे. आपको बताते हैं किस स्टार ने क्या कहा.

Bollywood Celebs Congratulate Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने मेन्स जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया. जैसे ही नीरज ने सिल्वर मेडल जीता, सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई देने लगे. विक्की कौशल, आर माधवन, मलाइका अरोड़ा सहित कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी. साथ ही हर भारतीय सोशल मीडिया पर उनके नाम पोस्ट लिख रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं किस स्टार ने क्या कहा.

नीरज चोपड़ा को इन सेलेब्स ने दी बधाई

विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए उनकी फोटो लगाकर लिखा, “सीजन का बेस्ट परफॉर्मेंस. आप हमेशा हमें गौरवान्वित करते हैं भाई.” वहीं, मलाइका अरोड़ा ने नीरज चोपड़ा का वीडियो क्लिप पोस्ट कर लिखा, “मेरे भारत के लिए यह कितना गर्व का क्षण है. इस ऐतिहासिक पल को मैंने लाइव देखा.” इसके अलावा सनी देओल ने लिखा, पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत और कांस्य पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा और भारतीय हॉकी टीम पर बहुत गर्व है. गोल्डन मैन नीरज, आप हमारे देश का गौरव हैं, जिसने तिरंगा फहराया है.

Also Read- Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड के साथ तोड़ा रिकॉर्ड

Paris Olympics 2024: पीआर श्रीजेश ने हॉकी को कहा अलविदा, कभी बोर्ड परीक्षा में ग्रेस अंक के लिए शुरू किया था खेलना

रकुल प्रीत सिंह बोली- आपने फिर से कर दिखाया

रणदीप हुड्डा ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए लिखा, आपने अपने लिए बहुत ऊंचा स्टैंडर्डसेट किया है चैपं, कि पेरिस 2024 में भारत का सर्वोच्च पदक सिल्वर भी कम लगता है तुम्हारे लिए. वहीं, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी नीरज की उपलब्धि पर खुशी मनाते हुए लिखा, “वाह! नीरज, आपने फिर से कर दिखाया. अपना दूसरा ओलंपिक पदक हासिल करने के लिए बधाई. भारत गर्व से झूम रहा है.” वहीं, उनकी उपल्बिध पर जैकी भगनानी और एआर रहमान सहित कई अन्य स्टार्स इस जीत का जश्न मना रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >