Param Sundari Box Office Records: ‘परम सुंदरी’ ने तोड़ा जाह्नवी कपूर की इन फिल्मों का रिकॉर्ड, अब निशाने पर ये 4 शामिल

Param Sundari Box Office Records: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने रिलीज के दो दिन में 16.25 करोड़ रुपये कमा लिए. इसी के साथ इसने जाह्नवी कपूर की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.

Param Sundari Box Office Records: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. तुषार जलोटा के निर्देशन और दिनेश विजान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म का गाना ‘परदेसिया’ पहले ही सुपरहिट हो चुका है, वहीं थिएटर्स में भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब फिल्म ने दो दिनों में जाह्नवी कपूर की 2 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. साथ ही इसने रकुल प्रीत की फिल्म को भी पछाड़ दिया है. आइए रिपोर्ट बताते हैं.

परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही यह फिल्म जान्हवी कपूर के करियर की टॉप ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई और उनकी पांचवीं सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई. वहीं, sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार यानी दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और फिल्म ने लगभग 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. दो दिनों का कुल कलेक्शन मिलाकर अब तक फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे

इसी के साथ सिर्फ दो दिनों में ही ‘परम सुंदरी’ ने जान्हवी की कई पिछली फिल्मों को पछाड़ दिया है.

  • ‘उलझ’ – 9.07 करोड़ (लाइफटाइम कलेक्शन)
  • ‘मिली’ – 2.82 करोड़ (लाइफटाइम कलेक्शन)

इस लिस्ट में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत की सिंह की ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 12.85 करोड़ (लाइफटाइम कलेक्शन) भी शामिल है.

जान्हवी की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट

अब नजरें इस बात पर हैं कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और कौन-से रिकॉर्ड तोड़ती है. जान्हवी की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट इस समय कुछ यूं है –

  • धड़क – 74.19 करोड़
  • देवरा पार्ट 1 – 62.12 करोड़
  • मिस्टर एंड मिसेज माही – 36.34 करोड़
  • रूही – 21.93 करोड़
  • परम सुंदरी – 16.25 करोड़ (2 दिन का कलेक्शन)

जाहिर है कि ‘परम सुंदरी’ तेजी से टॉप 5 लिस्ट में ऊपर चढ़ रही है और आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

यह भी पढ़े: Saiyaara Box Office Record: वर्ल्डवाइड फिर सैयारा ने रचा इतिहास, शाहरुख की ‘जवान’ को पछाड़ बनी दूसरी ब्लॉकबस्टर, अब पठान की बारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >