Param Sundari Box Office Records: परम सुंदरी ने तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड, बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की 10वीं सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म

Param Sundari Box Office Records: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जान्हवी कपूर स्टारर परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. यही वजह है कि इसने 4 दिनों में 30.25 करोड़ कमाए. इसी के साथ मूवी ने इत्तेफाक का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Param Sundari Box Office Records: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जान्हवी कपूर की रोमांटिक ड्रामा परम सुंदरी धीमी ही सही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना जारी रखे हुए है. फिल्म ने चार दिनों में 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. शुक्रवार को अच्छी शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने रविवार को सबसे ज्यादा कमाई की, जिसमें 10 करोड़ का कलेक्शन शामिल है. 30.25 करोड़ का आंकड़ा पार करने के साथ, परम सुंदरी ऑफिशियल तौर पर इत्तेफाक को पीछे छोड़कर हिंदी सिनेमा में उनकी 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

परम सुंदरी ने तोड़ा इत्तेफाक फिल्म का रिकॉर्ड

इत्तेफाक साल 2017 में रिलीज हुई थी. जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना ने अभिनय किया था. इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 30.21 करोड़ रुपये की कमाई की थी. सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जान्हवी कपूर की नई जोड़ी वाली परम सुंदरी ने शुक्रवार को 7.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ अपनी शुरुआत की.

परम सुंदरी का कलेक्शन

परम सुंदरी में सिद्धार्थ और जान्हवी की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया गया. शनिवार को फिल्म की कमाई 9.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. यह रफ्तार रविवार को भी जारी रही और कमाई 10.25 करोड़ रुपये हो गई. सोमवार को इसके कलेक्शन में गिरावट आई और यह घटकर 3.50 करोड़ रह गई. चार दिनों में कुल 30.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जान्हवी के अलावा, फिल्म में राजीव खंडेलवाल और आकाश दहिया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. कहानी दिल्ली और केरल के दो मुख्य कलाकारों के बीच क्रॉस कल्चरल रोमांस पर बेस्ड है.

यह भी पढ़ें- Param Sundari Box Office Collection Day 5: परम सुंदरी की घटती कमाई बनी चिंता, 5वें दिन का कलेक्शन देख लगेगा झटका

यह भी पढ़ें- September Releasing Movies: सितंबर में रिलीज हो रही हैं ये 7 धांसू फिल्में, किसी वीक एक मिनट नहीं होंगे बोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >