OTT Releases This Week: Gullak 4 से लेकर मैदान तक, गर्मी में बाहर ना जाकर फैमिली संग ओटीटी पर देखें ये मूवी-वेब सीरीज

ये हफ्ता दर्शकों के लिए बेहद खास है. इस हफ्ते ओटीटी पर गुल्लक सीजन 4 से लेकर अजय देवगन की मूवी मैदान रिलीज हो रही है. आप इन्हें कहां देख सकते हैं, आपको बताते हैं.

OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जिसे आप घर पर देखकर खूब आंनद ले सकते हैं. अभी तक दर्शक पंचायत सीजन 3 के रिलीज के खुमार से बाहर नहीं निकले है, इसी बीच टीवीएफ ने अपना एक और सीरीज रिलीज कर दिया. टीवीएफ का एक और पॉपुलर वेब सीरीज गुल्लक सीजन 4 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है. इसके अलावा मैदान भी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.


मैदान हुई ओटीटी पर रिलीज
अजय देवगन की फिल्म मैदान 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 जून से अमेजन पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के लाइफ पर बेस्ड है. मूवी में प्रियामणि भी है, जो अजय की पत्नी के रोल में दिखी है. इसके अलावा इसमें गजराज राव और रुद्रनील घोष भी है. मूवी को अगर आप किसी वजह से सिनेमाघरों में नहीं देख पाए है तो घर बैठे इसे आप एजॉय कर सकते हैं.

Gullak 4 Twitter Review: मिश्रा परिवार की कहानी एक बार फिर दर्शकों के दिल में उतर गई, फैंस बोले- शो जिंदगी का एक हिस्सा लगता है


गुल्लक सीजन 4 और बड़े मियां छोटे मियां इस ओटीटी पर देखें
वहीं, मिश्रा परिवार एक बार फिर से वापस आ गया है. गुल्लक सीजन 4 सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इसकी कहानी आपको अपने परिवार की कहानी जैसी लगेगी. पारिवारिक मनोरंजक शो को आप पूरे फैमिली के साथ देख सकते हैं. इसमें गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मायर और जमील खान ने मुख्य किरदार निभाया है. इसके तीन सीजन सुपरहिट हुए थे. इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. वहीं, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ स्टारर मूवी बड़े मियां छोटे मियां 6 जून, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. मूवी सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >