Oscar 2023: इस वजह से भारत में नहीं इस देश में शूट हुआ था Naatu Naatu सॉन्ग, राजामौली को ऐसे मिला था परमिशन

नाटू-नाटू गाने की धूम देश-विदेश में हो रही है. नाटू नाटू गीत एमएम कीरावनी द्वारा रचित है और इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगंग ने गाया है. इस शानदार गाने की शूटिंग भारत में नहीं बल्कि दूसरे देश में हुई है, जिसके बारे में हम आपको बताते है.

Oscar Awards 2023: आरआरआर ने आज 13 मार्च को इतिहास रचा दिया. नाटु नाटु गाने को बेस्ट बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड मिला. जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत इस नंबर को प्रेम रक्षित ने कोरियोग्राफ किया था. प्रेम ने 20 दिनों तक इस गाने की शूटिंग की थी और 43 रीटेक हुए थे. इस सॉन्ग की शूटिंग यूक्रेन में हुई है और इसके पीछे एक वजह है.

नाटु नाटु गाने की शूटिंग यहां हुई

नाटु नाटु गाने की धूम देश-विदेश में हो रही है. गाने को 2021 में यूक्रेन में कीव के प्रेसिडेंशियल पैलेस के लॉन में शूट किया गया था. विशाल विरासत संरचना का नाम मरिंस्की पैलेस रखा गया है. यह यूक्रेन के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है, जो वर्तमान में देश के युद्धकालीन नेता वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के पास है. आरआरआर के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने 2021 में एक इंटरव्यू में कहा था, हमने यूक्रेन में नाटू-नाटू गाने की शूटिंग की. यह यूक्रेन के राष्ट्रपति का महल है. महल के ठीक बगल में एक संसद है.

भारत में इस वजह से नहीं हुआ था शूट

एसएस राजामौली ने बताया था कि उन्हें किस वजह से शूटिंग करने के लिए परमिशन मिला था. उन्होंने कहा था, उन्होंने हमें शूटिंग की अनुमति दी क्योंकि यूक्रेनी राष्ट्रपति एक टीवी एक्टर थे. मजेदार बात यह है कि उन्होंने राष्ट्रपति बनने से पहले एक टीवी सीरीज में काम किया था. राजामौली ने कहा था कि भारत में ये शूट नहीं हो पया था क्योंकि यहां मानसून का समय था.गौरतलब है कि नाटू नाटू गीत एमएम कीरावनी द्वारा रचित है और इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगंग ने गाया है. इस गीत को तमिल में नाट्टू कुथु, हिंदी में नाचो नाचो, मलयालम में करिन्थोल और कन्नड़ में हाली नातु के रूप में डब किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >