Orry: सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी के खाते में आई भंसाली की रोमांटिक फिल्म, दीपिका पादुकोण निभाएंगी खास किरदार

Orry: सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी जल्द ही संजय लीला भंसाली की नई रोमांटिक फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आ सकते हैं. साथ ही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी खास रोल होगा. आइए बताते हैं सबकुछ.

Orry: बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भासली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्�� रियल लाइफ कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नजर आएंगे. वहीं, इनके साथ फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं. अब इस रोमांटिक फिल्म में एक और शख्स का नाम जुड़ चूका है. यह और कोई नहीं, बल्कि सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी हैं. साथ ही इस फिल्म में दर्शकों को दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी.आइए आपको बताते हैं पूरी अपडेट.

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी की एंट्री

लव एंड वॉर फिल्म को लेकर इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी भी इस फिल्म में नजर आएंगे. ओरी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग भी सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी है. अक्सर वह सेलेब्स के साथ अपने सिग्नेचर पोज में फोटो क्लिक कराते भी नजर आते हैं. अब जल्द ही वह भंसाली की फिल्म का हिस्सा बनेंगे.

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कैसा होगा ओरी का किरदार?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में ओरी एक समलैंगिक पात्र का किरदार निभा सकते हैं, जो आलिया भट्ट के करीबी दोस्त होंगे. वहीं, आलिया इस फिल्म में एक कैबरे डांसर के किरदार में होंगी. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी एक कैमियो रोल में नजर आएंगी. हालांकि, इस अपडेट पर मेकर्स के तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अगर ये रिपोर्ट सच होती है तो दर्शकों को बहुत कुछ खास देखने को मिलने वाला है. मालूम हो कि दीपिका इससे पहले भी कई बार संजय लीला भंसाली के साथ काम कर चुकी हैं. इनमें ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

Also Read: Maidaan: बोनी कपूर ने अजय देगवन की फिल्म के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पता नहीं क्यों…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >