Nick Jonas: सलमान खान के बाद क्या शार्प शूटर्स के निशाने पर हैं निक जोनस, लाइव शो बीच में छोड़कर भागते दिखे सिंगर

Nick Jonas: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री पर डर का माहौल बना हुआ है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हॉलीवुड सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति के सिर पर लेजर प्वाइंट होते नजर आया है, जिसे देखने के बाद सिंगर घबराकर लाइव शो बीच में छोड़कर भाग जाते हैं.

Nick Jonas: 12 अक्टूबर 2024 को हुई एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सिनेमा जगत में डर का माहौल छाया हुआ है. उनकी मौत के बाद सलमान खान की भी सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है. दरअसल, जिन शूटर्स ने बाबा सिद्दीकी को गोली मारी वे सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं. इसी वजह से एक्टर को Y+ सिक्योरिटी दी गई है. इसके बाद प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है. सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके चेहरे पर रेड लेजर लाइट नजर आ रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि सलमान खान के बाद शार्प शूटर के निशाने पर निक जोनस हैं. वायरल वीडियो में हम सिंगर को स्टेज छोड़कर तेजी से भागते हुए देख सकते हैं.

क्या निक जोनस की जान खतरे में है?

हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें निक जोनस के सिर पर एक लेजर प्वाइंट होते नजर आते है, जिसे देखकर निक जोनस घबराते हुए तेजी से भागते हैं. इस दौरान वह काफी डरे हुए नजर आ रहे हैं और शो को रोकने का इशारा कर रहे हैं. इसके बाद इसकी खबर सींग अपनी सिक्योरिटी टीम को भी देते हैं. इस वीडियो के सामन आते ही यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो के नीचे कमेंट किया कि, ‘शुक्र है कि वह ठीक हैं.’ वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘लॉरेंस ने हर जगह डर का माहौल बना रखा है.’

प्राग में लाइव शो कर रहे थे जोनस ब्रदर्स

निक जोनस अपने दोनों भाइयों केविन जोनस और जो जोनस के साथ मंगलवार को प्राग में अपना स्टेज शो कर रहे थे. इसी दौरान उनके साथ यह घटना घटी और वह बीच में ही लाइव शो छोड़कर भागते दिखे. हालांकि, अब तक सिंगर और उनके परिवार की तरफ से कोई रिएक्शन सामन नहीं आया है.

Also Read: Salman Khan को लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकी पर राम गोपाल वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जवाबी धमकी देना अब….

Also Read: Baba Siddique: कौन थे बाबा सिद्दीकी, जिन्होंने शाहरुख-सलमान की करवाई दोस्ती, 5 साल की दुश्मनी चुटकी में की खत्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >