Narendra Modi Biopic: पीएम नरेंद्र मोदी पर बनेगी बायोपिक फिल्म ‘मां वंदे’, लीड रोल में दिखेगा ये साउथ एक्टर

PM Modi Biopic: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर, सिल्वर कास्ट क्रिएशंस ने प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित एक बायोपिक की घोषणा की है. जिसका नाम ”मां वंदे” है. मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन राजनीतिक हस्ती की भूमिका निभाएंगे. इसका निर्माण वीर रेड्डी एम. करेंगे.

PM Modi Biopic: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 साल के हो गए हैं. ऐसे में हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहा है. इसी बीच प्रोडक्शन बैनर सिल्वर कास्ट क्रिएशंस ने माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वीर रेड्डी एम की ओर से निर्मित “मां वंदे” नामक बायोपिक की घोषणा की. फिल्म में श्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन निभाएंगे, जिन्होंने मार्को के साथ पूरे भारत में धूम मचा दी थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनने जा रही है “मां वंदे” फिल्म

यह फिल्म नरेंद्र मोदी के अभूतपूर्व सफर को दर्शाने के लिए बनाई जा रही है, जिन्होंने देश भर में लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म उनके बचपन से लेकर राष्ट्र के नेता बनने तक के प्रेरणादायक सफर को दर्शाएगी. इसमें उनकी मां श्रीमती हीराबेन मोदी के साथ उनके गहरे रिश्ते को भी उजागर करेगी.

“मां वंदे” फिल्म के बारे में

इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट का निर्देशन क्रांति कुमार सीएच करेंगे. बाहुबली, ईगा और कई अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए पॉपुलर लेंसमैन केके सेंथिल कुमार आईएससी, सिनेमेटोग्राफी संभालेंगे. रवि बसरूर म्यूजिक तैयार कर रहे हैं, जबकि एडिटिंग श्रीकर प्रसाद कर रहे हैं. ‘मां वंदे’ पूरे भारत में अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर रजनीकांत, मोहनलाल, पवन कल्याण, कमल हासन और जूनियर एनटीआर जैसे साउथ स्टार ने उन्हें शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >