Animal: नाना पाटेकर ने रणवीर कपूर की फिल्म का किया रिव्यू, कहा- इसे देखना तो नहीं चाहता…

Animal: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. अब सालों बाद नाना पाटेकर ने मूवी का रिव्यू किया है.

Animal: नाना पाटेकर लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘परिंदा’, ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में काम किया है. अब एक्टर अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित फिल्म वनवास में नजर आएंगे. इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में नाना अनिल कपूर से मिले. यहां उन्होंने रणबीर कपूर की एनिमल को लेकर बात की.

नाना पाटेकर ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का किया रिव्यू

नाना पाटेकर ने एनिमल को लेकर अपना रिव्यू दिया. उन्होंने कहा कि वह शुरू में एनिमल देखना नहीं चाहते थे, लेकिन उनके दोस्तों ने उन्हें फिल्म देखने के लिए मना लिया. उन्होंने फिल्म में अनिल कपूर के परफॉर्मेंस की तारीफ भी की. उन्होंने साझा किया कि फिल्म में अन्य लोगों की तुलना में अनिल का अभिनय ज्यादा संयमित था.

एनिमल फिल्म के बारे में

बता दें कि एनिमल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. इसने जवान, पठान, गदर 2 जैसी कई हिट फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. एनिमल की दिलचस्प कहानी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. हालांकि कई लोगों ने फिल्म के कुछ सीन्स की आलोचना भी की. कई लोगों का मानना ​​है कि फिल्म नारीवाद विरोधी है और महिलाओं के प्रति अनादर दर्शाती है. फिल्म में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं.

Also Read- Animal Park: तृप्ति डिमरी ने एनिमल पार्क को लेकर शेयर किया बड़ा अपडेट, बोली- यह होने वाला है…

Also Read- Animal की ब्लॉकबस्टर सफलता को बॉबी देओल ने क्यों नहीं किया सेलिब्रेट, बोले- वहां बहुत कुछ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >