Naga Chaitanya-Sobhita: क्या नेटफ्लिक्स ने 50 करोड़ में खरीदा नागा चैतन्य-शोभिता की शादी के स्ट्रीमिंग राइट्स, जानें पूरी सच्चाई

Naga Chaitanya-Sobhita: नागा चैतन्य और शोभिता 4 दिसंबर को तेलुगु ब्राह्मण परंपराओं के अनुसार शादी के बंधन में बंधेंगे. बीते दिन कपल को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने अपनी शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स को 50 करोड़ रुपए में बेच दी है. अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह बताते हैं.

Naga Chaitanya-Sobhita: साउथ एक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई है. यह दोनों 4 दिसंबर को तेलुगु ब्राह्मण परंपराओं के अनुसार, शादी के बंधन में बंधेंगे. कपल को लेकर हाल ही में यह खबर आई थी कि दोनों की शादी के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने 50 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं, जिसका मतलब है कि दुनिया इन दोनों की शादी को घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकती है. अब इस बात में कितनी सच्चाई है आइए बताते हैं.

क्या नेटफ्लिक्स ने खरीदे शादी के स्ट्रीमिंग राइट्स?

ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयन ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की शादी के राइट्स नेटफ्लिक्स ने 50 करोड़ में खरीद लिए हैं.’ हालांकि, अब हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल के करीबी सोर्स में एक बयान जारी करते हुए इस बात को साफ किया है कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है.

‘इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है’

सोर्स ने कहा कि ‘इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है उनकी शादी की फिल्म बेचने की अफवाह पूरी तरह से अटकलें हैं और किसी भी सच्चाई से दूर है.’ सोर्स ने आगे कहा कि ‘नागा और शोभिता अपनी शादी को एक बहुत ही अतरंग संबंध के रूप में कल्पना करते हैं, जो परिवार और करीबी दोस्तों पर ध्यान केंद्रित करते हैं. वह इस खुशी के अवसर को व्यक्तिगत और पवित्र रखकर अक्किनेनी परिवार की विरासत को बनाए रखने के लिए प्रतिबंध हैं. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वह इस विशेषण को निजी रखने की अपनी पसंद का सम्मान करें और निराधार अफवाह को फैलाने से बचें.’

अखिल अक्किनेनी की सगाई

नागा चैतन्य और शोभिता की शादी से पहले एक्टर के छोटे भाई अखिल अक्किनेनी ने जैनब रावदजी से बीते दिन सगाई कर ली है. दोनों की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और फैंस उन्हें खूब बधाई और आशीर्वाद दे रहे हैं.

Also Read: Naga Chaitanya-Sobhita की शादी की डेट पक्की, तेलुगु रस्मों का चलेगा 8 घंटे लंबा सिलसिला

Also Read: NC24: खूनी गुफा में नागा चैतन्य की नई फिल्म, माइथोलॉजी और थ्रिल का धमाका,जानें फिल्म से जुड़ी डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >