Naam Release Date: 18 साल का वनवास काटकर आ रही है अजय देवगन की ‘नाम’, भूल भुलैया 3 की बढ़ी मुश्किलें

Naam Release Date: अजय देवगन की अपकमिंग कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज से पहले उनकी दूसरी नई फिल्म के अनाउंसमेंट हो गई है. जिसका निर्देशन भूल भुलैया 3 के निर्देशक अनीस बज्मी कर रहे हैं. फिल्म में अजय देवगन के साथ समीरा रेड्डी मुख्य भूमिका में हैं.

Naam Release Date: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की इस साल की मच अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को रिलीज होने में दो हफ्ते से भी कम समय रह गया है. फिल्म को लेकर दर्शकों में हाइप भी जोर शोर से है. इसी बीच एक्टर ने अपनी दूसरी फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है. आइए बताते हैं इसका नाम.

अजय देवगन की नई फिल्म

अजय देवगन की नई फिल्म का टाइटल ‘नाम’ है. इसका निर्देशन ‘भूल भुलैया 3’ के डायरेक्टर अनीस बज्मी कर रहे हैं. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जो 22 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. बता दें कि अजय देवगन और अनीस बज्मी की यह चौथी फिल्म एक साथ है. इससे पहले एक्टर-निर्देशक ‘हलचल’, ‘प्यार तो होना ही था’ और ‘दीवानगी’ फिल्मों में काम कर चुके हैं. फिल्म की कहानी ऐसे व्यक्ति के इर्द गिर्द घूमती है, जिसकी याददाश्त चले जाती है और वह अपनी पहचान को ढूंढने के सफर में निकल पड़ता है.

फिल्म के बारे में

अजय देवगन की इस नई फिल्म में उनके साथ समीरा रेड्डी मुख्य भूमिका में है. इसके अलावा फिल्म में भूमिका चावला भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी. नाम को अनिल रूंगटा ने प्रोड्यूस किया है. बता दें कि यह फिल्म 18 साल पहले रिलीज होने वाली थी. लेकिन किसी वजह से उस वक्त फिल्म को रिलीज नहीं किया गया था और अब अपने 18 साल के वनवास को पूरा करने के बाद अजय देवगन की यह फिल्म फाइनली थिएटर्स में रिलीज होगी. ऐसे में देखना यह कि अजय देवगन की एक ही महीने में दो फिल्मों के रिलीज होने से भूल भुलैया 3 की नैया पार लगा पाएगी या बीच में ही फंस जाएगी.

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3 ने दिल्ली-यूपी के सभी स्क्रीन्स पर जमाया कब्जा, दर्शकों के लिए ये दिवाली होगी भूतों वाली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >